{"_id":"658098127d2f8b2c280132d4","slug":"consensus-reached-on-getting-work-done-under-mnrega-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-7986-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मनरेगा के तहत कार्य कराने पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मनरेगा के तहत कार्य कराने पर बनी सहमति
विज्ञापन
जमानियां। विकासखंड के सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें विकास कार्यों को लेकर चर्चा में क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व जिला पंचायत सदस्य शामिल हुए। क्षेत्र पंचायत से मनरेगा के अंतर्गत कार्य कराए जाने की बात रखी गई। सभी सदस्यों ने इसपर सहमति जताई। वहीं बैठक में ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने को लेकर प्रस्ताव दिये। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा कि योजनाओं में किए गए प्रस्ताव के आधार पर गांवों में विकास कार्य कराए जाने चाहिए।ब्लाक प्रमुख मनीषा कुशवाहा ने कहा कि विकास के लिए सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों में समन्वय होना जरूरी है। विरोध होने से विकास को गति नहीं मिल पाती है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक को विकास कार्यों की बदौलत विकास का मॉडल स्थापित करना ही उद्देश्य है। इसमें सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधानों का सहयोग अपेक्षित है।
वहीं ब्लाक प्रमुख पद की उपविजेता पूजा तिवारी के प्रतिनिधि चंदन तिवारी ने कहा कि विकास कार्य होना चाहिए। विकास कार्य न होने पर सवाल करना लाजिमी है। जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव ने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना को लेकर कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उदासीन बने हुए हैं। इससे क्षेत्र के किसानों को परेशानी हो रही है।
उन्होंने गांवों में कैंप लगाकर योजना के पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ देने की बात कही। बैठक में खंड विकास अधिकारी यशवंत कुमार राव, विजय कुमार यादव, जिला पंचायत सदस्य आकाश यादव‚ बबलू यादव‚ अशोक यादव आदि लोग मौजूद रहे। संचालक ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने किया।