फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Congress submitted memorandum demanding withdrawal of case

कांग्रेस ने मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

Tue, 28 Sep 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Congress submitted memorandum demanding withdrawal of case
गाजीपुर। कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा दर्ज करने के विरोध में मंगलवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने आस्तीन चढ़ा ली। नौ बार विधायक रहे एवं राज्यसभा के पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा के विरुद्ध दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष सुनील राम एवं सुनील साहू के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार द्वेषपूर्ण राजनीति छोड़कर अविलंब पार्टी के नेता प्रमोद तिवारी और उनके ऊपर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे को वापस ले। नहीं तो कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। शहर अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि सरकार तानाशाही का परिचय दे रही है। उसकी तानाशाही पार्टी के कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, जनक कुशवाहा, डॉ. मारकंडेय सिंह, पंकज दुबे, रविकांत राय, लालसाहब यादव, हिमांशु श्रीवास्तव, संटू जैदी, मनीष कुमार राय, शफीक अहमद, राकेश राय, अंशु पांडेय, माधव कृष्ण, चंद्रिका सिंह, अनुराग पांडेय, सतीश उपाध्याय, संदीप विश्वकर्मा, राजेश गुप्ता, अभय कुशवाहा, रतन तिवारी, अखिलेश यादव, जयविजय गुप्ता, राघवेंद्र चतुर्वेदी, अवधेश साहू, ओमप्रकाश पांडेय, शशिभूषण राय, उमाशंकर सिंह, राजेंद्र वनवासी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed