फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Congress party met the victim's family

पीड़ित परिवार से मिला कांग्रेस दल

Fri, 14 Oct 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Congress party met the victim's family
नगर के कुर्था गांव में शुक्रवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल बीएसएफ जवान पवन प्रजापति के घर पहुंचा। उसने पीड़ित परिवार से मामले में हो रही कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते 26 सितंबर को पवन प्रजापति की पत्नी किरन प्रजापति की हत्या कर घर से कई कीमती सामान गायब हुए थे। लेकिन अभी मुख्य हत्यारे और गायब सामान की बरामदगी पुलिस नहीं कर सकी है। प्रतिनिधिमंडल से बातचीत में पीड़ित बीएसएफ जवान पवन प्रजापति ने बताया कि 26 सितंबर की वारदात के बाद आज तक मौके से गायब सीसीटीवी के डीवीआर, लाइसेंसी पिस्टल, दो एंड्राइड फ़ोन, नगदी, जेवर को बरामद करने के साथ अन्य आरोपी को पुलिस नहीं पकड़ सकी है। जबकि दो सप्ताह से ज्यादा का समय बीत गया है।
विज्ञापन

पवन ने पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि एसपी ने सभी आरोपियों को पकड़ने का भरोसा दिलाया था, लेकिन अभी तक मामले का पूरी तरह अनावरण नहीं हो सका है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने वहां पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से मामले की कर्रवाई के बारे में पूछताछ की, लेकिन पुलिस संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि वर्तमान योगी सरकार लाख सुशासन के दावे कर ले लेकिन यूपी में आम आदमी तो दूर देश के जवान भी सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं के साथ अत्याचार चरम पर है। किरण प्रजापति की हत्या को आज 18 दिन हो गए और मुख्य कातिल और गायब समान आज तक पुलिस ढूंढ नहीं पाई। पुलिस अपनी नाकामयाबी छिपाने के लिए मामले में लीपापोती कर रही है।

जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि इस मामले का संज्ञान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष बीएल खाबड़ी ने भी लिया है। अगर जल्द इस मामले का अनावरण निष्पक्ष ढंग से नहीं किया गया तो कांग्रेस इस लड़ाई को सड़क से सदन तक लड़ेगी। इस मौके पीसीसी सदस्य डा. जनक कुशवाहा, लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, सुनील साहू, ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना समेत अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed