फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Congress members paid tribute on Rajiv Gandhi's death anniversary

Ghazipur News: राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

Fri, 22 May 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Congress members paid tribute on Rajiv Gandhi's death anniversary
गाजीपुर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को सकलेनाबाद स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने का सपना देखा था। सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार क्रांति और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीव विश्वकर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक सोच और नई तकनीक के माध्यम से देश को नई दिशा दी।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह तथा पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दूबे ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी नेता थे। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मार्कडेंय सिंह ने कहा कि राजीव गांधी का व्यक्तित्व सरल और प्रगतिशील सोच का प्रतीक था। विज्ञान, संचार और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। कार्यक्रम में जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, राजीव सिंह, हामिद अली, शबाना बेगम, देवेंद्र कुमार सिंह, चंद्रशेखर आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed