फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Congress leader Ajay Rai adamant on latke jhatke comment said reply to notice of Women Commission

Ghazipur: 'लटके-झटके' वाले बयान पर कायम हैं कांग्रेस नेता अजय राय, बोले- महिला आयोग की नोटिस का देंगे जवाब

Wed, 21 Dec 2022 06:59 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 21 Dec 2022 06:59 PM IST
सार

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के बयान ने यूपी में नई राजनीतिक हलचल पैदा कर रखी है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर अपनी टिप्पणी को लेकर सियासी सरगर्मी के बीच अजय राय ने कहा है कि वो अपने बयान पर कायम हैं। 

विज्ञापन
Congress leader Ajay Rai adamant on latke jhatke comment said reply to notice of Women Commission
गाजीपुर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में अजय राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर अपनी टिप्पणी को लेकर विवाद और सियासी सरगर्मी के बीच  प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री  अजय राय ने कहा है कि वह अपने बयान पर कायम हैं। वे महिला आयोग के नोटिस का जवाब देंगे। कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष को लेकर कई बार विवादित बोला गया, लेकिन तब आयोग की सक्रियता नहीं दिखी। मैंने जो बोला कहीं से भी असंसदीय नहीं है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि यह उनकी बोलचाल की भाषा है। पूर्वांचल की बोलचाल की भाषा को ही प्रयोग में लाया है।  बुधवार को कांग्रेस की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा गाजीपुर शहर में निकाली गई। इस दौरान प्रेस वार्ती में प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने यह बातें कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी के खिलाफ कोर्ट में बयान दर्ज कराकर अपना कर्तव्य और धर्म को निभाया। कृष्णानंद राय की हत्या हुई लेकिन गवाह टूट गये। भाजपा को बताना चाहिए कि उस मामले में गवाह क्यों टूटे। सपा और बसपा की सरकार में मुझे भी प्रताड़ित किया गया, लेकिन कभी पीछे नहीं हटा। मेरे ऊपर भी एनएसए और गैंगस्टर लगाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: लटके-झटके वाले बयान को कांग्रेस नेता अजय राय ने बताया सही, नहीं मांगेंगे माफी, दिए ये तर्क

जीएसटी को बताया गब्बर सिंह टैक्स

उन्होंने कहा कि आज जीएसटी कानून गब्बर सिंह टैक्स बनकर व्यापारियों को डरा रहा है। व्यापारी डर के दुकान बंद करके भाग रहा है, हमारी सरकार आएगी तो जीएसटी का एक स्लैब होगा। अजय राय ने कहा कि यूपी नगर निकाय में कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी।  

वहीं, जिलाध्यक्ष सुनील राम ने भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि हम लगातार आपके बीच आपकी लड़ाई को लेकर बने रहेंगे और आगामी नगर निकाय और 2024 लोकसभा चुनावों में आपके आशीर्वाद से इस भ्रष्टाचारी और झूठी बीजेपी सरकार को हर मोर्चे से उखाड़ फेंकेंगे। 

अजय राय ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी में शुरू किया गया था। यह देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, महंगाई, मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, राजनीतिक केंद्रीकरण और विशेष रूप से भय और कट्टरता की राजनीति और नफरत के खिलाफ लड़ने के लिए निकाली गई है।  इन्हीं उद्देश्यों के साथ कांग्रेस की प्रांतीय यात्रा 11 दिसंबर से प्रयागराज से शुरू हुई, जो कौशांबी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर होते हुए बुधवार को गाजीपुर पहुंची है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed