फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Complete the target of revenue recovery by planning

कम राजस्व वसूली पर नाराज हुए डीएम

Sat, 04 Dec 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Complete the target of revenue recovery by planning
राजस्व वसूली को लेकर शनिवार को राइफल क्लब में हुई समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने राजस्व की कम वसूली पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना बना कर राजस्व वसूली के लक्ष्य को पूरा करें। इसमें किसी तरह की लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने चकबंदी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, औद्योगिक ऋण, बाट-माप, बैंकदेय, परिवहन, मंडी समिति, वन विभाग, स्टांप, नगर पालिका, आडिट आपत्ति, अंश निर्धारण, आईजीआरएस, मोटर देय आदि की समीक्षा की। इस दौरान कम राजस्व वसूली वाले विभागों के प्रति नाराजगी जताते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को वसूली का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। जिस विभाग के राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा नहीं होगा उसके अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ अलग बैठक की। इसमें लंबित प्रकरण एवं विवादित, दाखिल खारिज 122बी में विवादित वादों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने आडिट आपत्ति, व्यापार कर, परिवहन कर, बैंक देय और जनपद के बड़े बकायादारों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राजस्व वादों का समाधान गुण एवं दोष के आधार पर किया जाए। उन्होंने आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान सभी डिफाल्टर शिकायत पत्रों का समाधान दो दिन के अंदर करने का निर्देश दिया। कहा कि इसकी समीक्षा शासन स्तर से की जाती है। सभी अधिकारी पोर्टल पर चेक करते रहें और शिकायतों का निस्तारण कराएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी भू व राजस्व समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed