फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Complete the fire stations in 15 days

अग्निशमन केंद्र जमानियां 15 दिनों में करें पूरा

Fri, 14 Oct 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Complete the fire stations in 15 days
जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में निर्माण कार्य और क्रिटिकल गैप्स की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इसमें जिलाधिकारी ने राजकीय निर्माण निगम भदोही के प्रोजेक्ट मैनेजर के अनुपस्थित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण का निर्देश दिया। साथ ही आवास-विकास परिषद द्वारा निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र जमानियां को 30 अक्टूबर एवं नवीन स्टेडियम को जनवरी तक निर्माण कार्य पूर्ण कराते हुए हैंडओवर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने सितंबर माह में पूूूर्ण होने वाले कार्यों की जानकारी कार्यदायी संस्थाओं से ली एवं निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण न करने वाले कार्यदायी संस्थाओं को फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने ऐसे कार्यदायी संस्थाओं की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जिनके द्वारा धनराशि आवंटन के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है या कार्य में ढिलाई बरती जा रही है। उन्होंने ऐसे कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापुर्ण कार्य कराने तथा अधूरे कार्य जो धनाभाव के कारण रुके हैं की जानकारी लेते हुए पत्राचार करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने धनावंटन के बाद भी कम प्रगति वाले कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुसार निर्धारित समय के अंदर पूरा करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यो में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभाग के अधिकारी उसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed