फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Complaints are numerous, 39 settled... 332 forwarded

Ghazipur News: शिकायतें बेशुमार, 39 निबटाईं...332 आगे बढ़ाईं

Sat, 21 Jan 2023 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Complaints are numerous, 39 settled... 332 forwarded
जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को जिले के सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। प्राप्त 371 प्रार्थना में से मात्र 39 का ही निस्तारण हो सका। मुख्य संपूर्ण समाधान सेवराई में आयोजित हुआ। इस दौरान डीएम आर्यका अखौरी ने भदौरा ब्लाक में निराश्रित गोवंश को रखने के लिए अस्थाई गो-आश्रय केंद्र ना होने पर भदौरा खंड विकास अधिकारी को जमकर फटकार लगाई। साथ ही एक लेखपाल के अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सेवराई तहसील में डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान आयोजित था। सुबह 9. 10 बजे नायब तहसीलदार विपिन चौरसिया ने निरीक्षण कर तैयारियों की जानकारी ली। सुबह 9. 30 बजे एसडीएम पहुंचे। सुबह 9. 45 बजे तहसील में अधिकारी और फरियादियों का आने का क्रम शुरू हो गया। सुबह 9. 50 फरियादियों के लिए तहसील कर्मचारियों द्वारा आवेदन पत्र दिए जाने की कार्रवाई शुरू की गई। सुबह 10 बजे एसडीएम के द्वारा फरियादियों की फरियाद सुनी गई।
विज्ञापन

सुबह 10. 20 बजे जमानिया क्षेत्राधिकारी विजय आनंद शाही तहसील सभागार कक्ष में पहुंचे। सुबह 10. 30 बजे सीडीओ श्री प्रकाश गुप्ता पहुंचे। सुबह 10. 55 बजे जिलाधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं और फरियाद सुनी। इस दौरान 96 प्रार्थना पत्रों में महज 12 का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भदौरा ब्लाक क्षेत्र के करहिया गांव निवासी अजय सिंह के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर संबंधित लेखपाल को बुलाए जाने पर अधिकारियों द्वारा उसके अनुपस्थित होने की बात बताई गई। जिस पर जिलाधिकारी की त्योरी चढ़ गई। उन्होंने लेखपाल नगेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एकदिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
अस्थाई गो- आश्रय केंद्र नहीं बनने पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी भदौरा राजेश प्रसाद श्रीवास्तव को जमकर फटकार लगाई और 31 जनवरी तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित को निर्देश दिया। इसी क्रम में तहसील जखनिया में 48 में चार, जमानिया में 40 में तीन, सदर तहसील में 40 में सात, कासिमाबाद में 41 में पांच, मुहम्मदाबाद में 30 में दो और सैदपुर में 76 में छह का मौके पर निस्तारण किया गया।
सेवराई में एसपी ओमवीर सिंह, एसडीएम सेवराई राजेश प्रसाद चौरसिया, तहसीलदार अमित शेखर, नायब तहसीलदार विपिन चौरसिया, सीडीपीओ एजाज अहमद, खंड विकास अधिकारी भदौरा राजेश प्रसाद श्रीवास्तव, वीडियो रेवतीपुर सुरेंद्र सिंह राणा, क्षेत्राधिकारी जमानिया विजय आनंद शाही आदि मौजूद रहे।
निरीक्षण कर प्रार्थना पत्रों का करें निस्तारण: डीएम
गाजीपुर। डीएम ने निर्देश दिया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मौके निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराए। सार्वजनिक भूमि, तालाब, सरकारी भूमि, ग्राम समाज के भूमि पर अवैध अतिक्रमण को एक अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए निर्देशित किया। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को तीन दिन में निस्तारित करें। लापरवाही पर अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।

नायब तहसीलदार ने निर्माण कार्य रोकवाया
मौधा। खानपुर थाना क्षेत्र के ईशोपुर गांव के रायपुर मौजा में सरकारी जमीन पर किए जा रहे अतिक्रमण की शिकायत पर शनिवार को एसडीएम पुष्पेंद्र पटेल के निर्देश पर नायब तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने सिधौना पुलिस प्रभारी को फोन कर निर्माण कार्य को तुरंत रूकवाने का निर्देश दिया। ईशोपुर गांव के ही निवासी और जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव उर्फ राय साहब ने बताया कि समाधान दिवस में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ उन्होंने एसडीएम को पत्रक सौंपा था। प्रतिनिधिमंडल में अमित सिंह, रमेश मिश्रा, सुबास, हरिओम प्रजापति, कल्पनाथ, धर्मराज, बबलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed