{"_id":"632f4873c3cbd86e9f1f2faf","slug":"complaint-of-discrepancy-in-bill-from-exen-ghazipur-news-vns675960056","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन से बिल में गड़बड़ी की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन से बिल में गड़बड़ी की शिकायत
विज्ञापन
सुहवल क्षेत्र के ताड़ीघाट, रेवतीपुर विद्युत सब स्टेशनों का शनिवार को अधीक्षण अभियंता राकेश मोहन ने औचक निरीक्षण किया। अभिलेखों के अपूर्ण, राजस्व की कम वसूली, विद्युत विच्छेदन में हीलाहवाली के साथ ही बढ़ती चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जाहिर की। अवर अभियंताओं को चेताया कि तीन दिन के अंदर कार्यप्रणाली में सुधार न लाने पर कार्रवाई तय है।
निरीक्षण के क्रम में सबसे पहले वह ताड़ीघाट विद्युत सब स्टेशन पहुंचे। वहां उन्होंने लागशीट, उपस्थिति पंजिका के अलावा अन्य अभिलेख देखें। उन्होंने स्विच यार्ड में लगे ट्रांसफॉर्मरों, कंट्रोल रूम में स्थित फीडरों का निरीक्षण किया। ताड़ीघाट सब स्टेशन के दोनों पांच एमबीए के लगे ट्रांसफॉर्मरों पर बढ़ते लोड को देखते हुए दस एमबीए के ट्रांसफॉर्मर का प्रस्ताव जल्द तैयार करने का निर्देश दिया।
इसके बाद रेवतीपुर विद्युत सब स्टेशन के औचक निरीक्षण की जानकारी होते ही पहुंचे विद्युत उपभोक्ताओं ने मीटर रीडिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाया। शिकायत किया कि विद्युत बिलों में काफी अनियमितता रह रही है। कई लोगों ने बिलों का बकाया चुकता करने के बाद भी भारी भरकम बिल भेजने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इस पर अधीक्षण अभियंता ने मातहतों को उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण जल्द करने का निर्देश दिया। उन्होंने एक सब स्टेशन से रोज बीस कनेक्शन काटने, जर्जर पोल, तार बदलने के निर्देश के साथ ही युवराजपुर नई फीडर लाइन के 58 खंभे जिनकी पिछले तीन वर्ष से मरम्मत न होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।