{"_id":"61e308225d4c9e54115c5862","slug":"complaint-about-violation-of-code-of-conduct-on-c-vigil-app-ghazipur-news-vns6337614167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सी-विजिल एप पर आचार संहिता उल्लंघन की करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सी-विजिल एप पर आचार संहिता उल्लंघन की करें शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने हरसंभव तैयारी की है। आचार संहिता का उल्लंघन होने की दशा में लोग इसकी आसानी से शिकायत कर सकें, इसके लिए सी- विजिल एप बनाया गया है। इसके जरिए उच्चाधिकारियों तक शिकायत पहुंचाई जा सकती है।
इसके अलावा किसी प्रत्याशी या उसके समर्थकों की ओर से डराने-धमकाने की शिकायत को आयोग से जारी टोल फ्री नंबर 1950 पर किया जा सकता है। अधिकारियों की मानें तो आयोग शिकायत को गंभीरता से लेकर महज सवा घंटे में उसका निस्तारण करने के साथ ही प्रभावी कार्रवाई भी कर देगा। इसका उपयोग साधारण मतदाता भी कर सकते हैं।
आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी देने के लिए फोटो या लगभग दो मिनट का वीडियो एप पर अपलोड करना होगा। इससे जगह की लोकेशन मिलेगी। अपलोड के बाद यूजर को यूनीक आईडी मिलेगी। इससे वे मोबाइल पर फॉलोअप ट्रैक कर सकते हैं। शिकायत करने वाले यूजर की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। एप पर पहले से रिकार्डेड वीडियो या फोटो को अपलोड नहीं किया जा सकता। इसके अलावा किसी प्रत्याशी के समर्थकों की ओर से धमकाए जाने की शिकायत आयोग द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1950 पर की जा सकती है।
विज्ञापन
0
एप को ऐसे करें डाउनलोड
मौधा। सी-विजिल एप एंड्रायड और आईओएस दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। इसे इंस्टॉल करने पर कैमरा, लोकेशन, ऑडियो और फाइल्स एक्सेस करने की अनुमति मांगी जाएगी। इसके बाद आप हिंदी या अंग्रेजी भाषा का चयन करेंगे। फिर आपको फोन नंबर लिखना होगा जिस पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद अपने नाम, पता में राज्य, जिला, विधानसभा क्षेत्र और पिन कोड आदि की जानकारी देनी होगी। यह जानकारी देने के बाद आप को सत्यापन पर क्लिक करना होगा।
0
आचार संहिता के उल्लंघन को रोकने के लिए कोई भी मतदाता सी-विजिल एप के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायत करने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। शिकायत के सवा घंटे के अंदर मामले का निस्तारण कर प्रभावी कार्रवाई भी की जाएगी।- ओमप्रकाश, एसडीएम सैदपुर