फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Competition among 4767 candidates for admission in class-VI

कक्षा-छह में दाखिले के लिए 4767 परीक्षार्थियों के बीच होड़

Wed, 28 Jul 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Competition among 4767 candidates for admission in class-VI
शहर के जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-छह की 40 सीटों पर दाखिले के लिए 4767 प्रतियोगियों में प्रवेश की जंग होगी। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गये हैं। विद्यालय प्रशासन परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने की तैयारी में जुटा है। शहर के पुलिस लाइन के पास दशकों पहले जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना कराई गई थी। इस विद्यालय में कक्षा-छह में प्रवेश के लिए हर वर्ष परीक्षा आयोजित की जाती है। वैश्विक महामारी कोरोना के कहर के करण इस बार इसका आयोजन आगामी 11 अगस्त को दिन में 11 बजे से किया जाएगा। सबसे अधिक परीक्षार्थी जखनिया विकासखंड क्षेत्र के हैं जबकि भांवरकोल ब्लाक में सबसे कम। जानकारी के अनुसार जखनिया 1031, मरदह 244, सादात 525, बाराचवर 184, मुहम्मदाबाद 238, कासिमाबाद 276, भदौरा 114 एवं गाजीपुर के 475 परीक्षार्थी हैं। इसके अलावा मनिहारी 282, बिरनो 209, भांवरकोल 108, जमानिया 207, रेवतीपुर 145, सैदपुर 196, देवकली 327 तथा करंडा विकासखंड के परीक्षार्थियों की संख्या 206 है। इनके लिए जिले में कुल आठ परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इस संबंध में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. इकरामुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि जिन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है उनमें सनशाइन सीनियर सेकेंड्री स्कूल जखनिया, केंद्रीय विद्यालय, बापू इंटर कालेज सादात तथा एमजेआरपी पब्लिक स्कूल शामिल हैं। इसके अलावा राजकीय सिटी इंटर कालेज, शाहफैज पब्लिक स्कूल, राजकीय बालिका इंटर कालेज और लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed