फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Communicable disease control campaign confined to files

फाइलों तक सिमटा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

Sun, 11 Jul 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Communicable disease control campaign confined to files
संचारी रोगों से बचाव के लिए चलाया जा रहा संचारी रोग नियंत्रण अभियान फाइलों तक ही सिमट कर रह गया है। अधिकांश गांवों में न तो लोगों को जागरूक किया जा रहा और न ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवा का छिड़काव ही कराया गया। जुलाई के प्रथम सप्ताह में जिलाधिकारी ने योजना के तहत दिमागी बुखार और संचारी रोग की रोकथाम के लिए शहर से ग्रामीण इलाकों तक साफ-सफाई कराने के साथ ही जलभराव वाले इलाकों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराए जाने का निर्देश दिया था। अभियान में पंचायती राज, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, कृषि एवं सिंचाई विभाग को सहयोग करना है। इसके लिए टास्क फोर्स का गठन भी कर दिया गया है। इसमें आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता 31 जुलाई तक घर-घर जाकर सफाई, कचरा निस्तारण, जल भराव न होने देने और मच्छरों से बचाव की लोगों को जानकारी देंगी। इस अभियान की असल हालत यह है कि अधिकांश गांवों में सफाई के लिए तैनात किए गए सफाई कर्मचारियों का पता ही नहीं है। अगर आते भी हैं तो ग्राम प्रधान के यहां हाजिरी लगाकर चले जाते हैं। नतीजतन, अधिकांश गांवों में गंदगी का आलम है। जगह-जगह जल भराव और कूड़ा कचरा होने से संक्रामक रोग होने का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed