फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Committee inspected shelter homes

आश्रय गृहों की समिति ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

Tue, 21 Dec 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Committee inspected shelter homes
आश्रय गृहों के निरीक्षण के लिए बनी समिति ने मंगलवार को राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया। इस दौरान राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी में अधिकारी और कर्मचारी कार्य करते मिले। आवासित किशोर भी उपस्थित मिले।
विज्ञापन

राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) को निर्देशित किया गया कि विचाराधीन एवं दोष सिद्ध बंदियों के लिए अलग-अलग बैरक की व्यवस्था सुनिश्चित करें। शौचालय में सफाई, साबुन, हैंडवाश, मच्छरों के लिए छिड़काव आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। किसी भी बालक ने उत्पीड़न की शिकायत नहीं की। इसी प्रकार समिति गोरा बाजार स्थित जिला अस्पताल में वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण किया। जहां पंजिका के अनुसार कर्मचारी कार्यरत मिले और वन स्टाप सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षाकर्मी/होमगार्ड उपस्थित थे। वहीं, वहां के मुख्य द्वार, परामर्श कक्ष, हाल, बाथरूम एवं शौचालय में सफाई की उचित व्यवस्था नहीं पाई गई। पंडित भोलानाथ मिश्र, बालगृह (बालक) बड़गांव, मखदूपुर, सैदपुर के अधीक्षक रामप्रवेश मिश्र उपस्थित मिले और कुल 11 कर्मचारी कार्यरत है। संस्था में आवासित बालकों की संख्या उपस्थिति पंजिका दिनांक 21 के अनुसार उपस्थित रहे। समिति ने बालगृह (बालक) के अधीक्षक को गुणवत्तापूर्ण भोजन, सीसीटीवी कैमरों को चेक करने, दवा की उपलब्धता रहे और सैनिटाइजेशन के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

समिति ने कहा कि प्रत्येक दशा में मास्क का प्रयोग होना चाहिए। प्रत्येक कमरे में अंगीठी, हीटर व अलाव और सफाई की व्यवस्था की जाए।
निरीक्षण में समिति के अध्यक्ष विष्णु चन्द्र वैश्य, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो न्यायालय, सदस्या कामायनी दूबे, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और विनायक सोमवंशी, नवसृजित न्यायालय अपर सिविल जज (जूडि) चतुर्थ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed