फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Come summer holidays, trains seat no

आई गर्मी की छुट्टियां, ट्रेनों में सीट नहीं

Thu, 28 Apr 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 28 Apr 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Come summer holidays, trains seat no
रेल - फोटो : अमर उजाला
छुट्टियों में सैर सपाटे का चलन तेजी से बढ़ा है। गाजीपुर में भी लोग पर्यटन करने जाने की तैयारी में हैं लेकिन हालत यह है कि ज्यादातर ट्रेनों में जून तक सीटें ही नहीं है। यात्रियों की संख्या बढ़ने से लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटें फुल हैं। आरक्षण और तत्काल टिकट के लिए लोगों को लंबी कतार में लगना पड़ रहा है। इसके बाद भी उन्हें टिकट नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


गर्मी में ट्रेनों की जनरल बोगियां भी ठसाठस हैं। खासतौर से मध्य वर्ग के लोग जिन्हें परिवार के साथ पर्यटन स्थलों पर जाना है, वे स्लीपर क्लास या वातानुकूलित बोगियों में आरक्षण कराने के लिए हर संभव-प्रयास कर रहे हैं। तत्काल टिकट पर यात्रा करने वालों की भी कमी नहीं है। सभी चाहते हैं कि पैसे भले ही अधिक लगे लेकिन यात्रा सुखद और सुकून भरी हो। मगर अधिक कीमतें चुकाने पर भी यात्रियों को टिकट नहीं मिल पा रहा है। स्थिति यह है कि आरक्षण के लिए लंबी कतार में लगने के बाद भी सफलता न मिलने पर बहुत से लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अधिकतर लंबी दूरी की ट्रेनों में आने वाले दो महीने तक सीटें फुल हैं। हाल ही में शुरू हुई ट्रेन सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस का है। उसमें करीब दो माह तक आरक्षण मिल पाना असंभव है। दिलदारनगर संवाददाता के मुताबिक सूरत, हावड़ा, दिल्ली और अमृतसर जाने वाली ट्रेनो में अगले दो माह तक सीटें फुल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलदारनगर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 19048 सूरत भागलपुर एक्सप्रेस, भागलपुर गुवाहाटी होते डिब्रूगढ़ जाने वाली 14056 ब्रम्हपुत्र मेल, राजेंद्र नगर से चलकर लोकमान्य तिलक को जाने वाली 13201 कुर्ला पटना एक्सप्रेस, हावड़ा से चलकर अमृतसर जाने वाली अप एवं डाउन पंजाब मेल एक्सप्रेस, जोगबनी से चलकर दिल्ली जाने वाली जोगबनी एक्सप्रेस, अप पटना कोटा एक्सप्रेस में दो महीने तक तिल रखने की जगह नहीं है। इसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
 
लंबी दूरी की ट्रेनों में  कंफर्म टिकट नहीं मिलने से यात्रियों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। यात्री रात में ही आरक्षित टिकट काउंटर पर कतार में लग जा रहे हैं। इसके बावजूद तत्काल टिकट तमाम यात्रियों को नहीं मिल पाता है।  

सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित गेस्ट हाउस के सामने लगा आरओ प्लांट महीनों से खराब पड़ा हुआ है। इस कारण सिटी रेलवे स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करने वाले यात्रियों को शुद्घ पेयजल नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते यात्री नल की टोटियों से ही अपनी प्यास बुझाने के लिए मजबूर हैं। इसका फायदा सबसे अधिक स्टेशन के खान-पान स्टाल संचालक जमकर उठा रहे है।   


 सुहेलदेव सुपरफास्ट ट्रेन और डेमू ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड अब प्लेटफार्म नंबर तीन के पास बने रेस्ट रूम में आराम कर सकेंगे। छह बेड के इस रेस्ट रूम में सिटी रेलवे स्टेशन से रवाना होने वाली ट्रेनों के ड्राइवर ओर गार्ड आराम कर सकते हैं। रेलवे की ओर से इस रेस्ट रूम को पूरी तरह से सुसज्जित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed