फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Come, let's have a chaupal organized by the booth

आओ चलों बूथ की ओर से चौपाल हुआ आयोजित

Wed, 29 Sep 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Come, let's have a chaupal organized by the booth
दिलदारनगर। समाजवादी पार्टी ओर से मंगलवार की रात में नगर में आओ चलो बूथ की ओर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व कैबीनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह द्वारा श्याम कुमार सैनी और राकेश कुमार सैनी को सपा में शामिल करते हुए सभी बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारियों और बूथ कमेटी के कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि प्रदेश में 2022 में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ता कमरकश कर प्रत्येक गांव के प्रत्येक बूथ पर पार्टी के सिद्धांतों और कार्यों को जन-जन तक पहुंचा कर सपा की जीत के लिए लग जाएं और अखिलेश यादव को 2022 में बहुमत से मुख्यमंत्री बनाने में जुट जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जनता भाजपा सरकार की कार्यों एवं उसके नीतियों से परेशान होकर अब बदलाव चाहती है। इस मौके पर मंत्री प्रतिनिघि मन्नू सिंह, मंगला मास्टर, जलालुदीन खान, अबूबकर खान, अजय गुप्ता, श्रवण गुप्ता, परवीन जायसवाल, रामजी प्रजापति, हरेंद्र प्रजापति, सहनियार अहमद, शकील अहमद, लक्ष्मण शर्मा, चंदन गुप्ता, रहमत अंसारी, शबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed