फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Combined Hostel UP and Jharkhand Sportigin club won the match

कंबाइंड हास्टल यूपी और स्पोर्टिगिं क्लब झारखंड ने जीते मैच

Sat, 20 Dec 2014 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 20 Dec 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
Combined Hostel UP and Jharkhand Sportigin club won the match

अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइज मनी पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता शनिवार से नेहरू स्टेडियम में शुरू हुई। पहले दिन खेले गए मैचों में कम्बाइंड हास्टल यूपी और स्पोर्टिगिं क्लब झारखंड ने अपने-अपने मैच जीत लिए।

विज्ञापन



प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच कम्बाइंड हास्टल यूपी और आरके स्टील, मुंबई के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत से ही यूपी की टीम ने आक्रामक खेल का परिचय देते हुए दबाव बनाए रखा। पहले हॉफ तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। दूसरे हॉफ में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया।
विज्ञापन


लेकिन मैच समाप्त होने तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर रही। मैच का निर्णय पेनाल्टी शूटआउट के जरिए हुआ। इसमें कम्बाइंड हास्टल 5-4 से विजयी रही। टीम की ओर से आलोक, मो. नेसार, विशाल यादव, संजय यादव और मो. नईम ने गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरके स्टील की ओर से रोनी, इरीक ओबारा तथा सुजॉए ने गोल किया, जबकि दीपक शर्मा गोल नहीं कर सके। मैच में निर्णायक की भूमिका गोरखपुर के महताब खां तथा सहायक निर्णायकों में गाजीपुर के इफ्तेखार खां, गोरखपुर के घनश्याम सिंह और गाजीपुर के मेहरुद्दीन खान रहे।


प्रतियोगिता का दूसरा मैच र्स्पोटिंग क्लब झारखंड और डीएफए गाजीपुर के बीच खेला गया। इस मुकाबले में झारखंड की टीम 2-0 से विजयी रही। टीम की ओर से दोनों गोल हरप्रित सिंह ने किए। इससे पहले खेल विभाग के उप निदेशक अनिल कुमार बनौधा ने दोनों टीम के खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed