फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Collectorate premises will be at seven sites Barkeding

कलेक्ट्रेट परिसर के सात जगहों पर होगी बैरकेडिंग

Sat, 04 Feb 2017 08:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Sat, 04 Feb 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
 जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों के नामांकन की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसके लिए पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में सात जगहों पर बैरकेडिंग की जा रही है। साथ ही नामांकन के लिए विधानसभावार अधिकारियों के न्यायालयों का निर्धारण भी कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित सात न्यायालयों में नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
विज्ञापन



सात दिनों तक चलने वाले नामांकन प्रक्रिया की शुरूआत नौ फरवरी को होगी। अधिसूचना जारी होने के पांच दिन पूर्व ही जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए कलेक्ट्रेट परिसर में सात जगहों पर बैरकेडिंग करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिस कार्यदायी संस्था को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। उसकी ओर से बल्ली आदि का प्रबंध करना शुरू कर दिया गया है। विधान सभावार होने वाले नामांकन के लिए डीएम, सीआरओ, एडीएम, डीडीसी,  एसओसी, एएसडीएम, एसडीएम न्यायालयों में संबंधित विधान सभा के रिटर्निंग अधिकारी मौजूद रहेंगे। डीएम न्यायालय में सैदपुर विधान सभा क्षेत्र का नामांकन होगा।
विज्ञापन


इस विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य प्रवेश द्वारा से प्रवेश दिया जाएगा। जबकि एसओसी कोर्ट में जखनिया, डीडीसी कोर्ट में जहूराबाद, एरीएम कोर्ट में मुहम्मदाबाद एवं सीआरओ कोर्ट में जमानिया विधानसभा क्षेत्र का नामांकन होगा। इन चार विधासभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों को नामांकन करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर के दूसरे प्रवेश द्वारा से प्रवेश दिया जाएगा। सदर एसडीएम कोर्ट में सदर और एएसडीएम कोर्ट में जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र का नामांकन होगा। इन दोनों विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को तीसरे नंबर के प्रवेश द्वारा से प्रवेश दिया जाएगा। विधान सभावार नामांकन प्रक्रिया को पूर्ण कराने के लिए परिसर में स्थित सातों न्यायालयों के पास बैरकेडिंग की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed