फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Collectorate Bar Association election dates announced, voting to be held on 29th

Ghazipur News: कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव की तारीखों का एलान, 29 को होेगा मतदान

Thu, 16 Jan 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Collectorate Bar Association election dates announced, voting to be held on 29th
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के निर्वाचन की तारीखों का बुधवार को एलान हो गया। मतदान 29 जनवरी को 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना और परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कैलाश सिंह यादव, सह निर्वाचन अधिकारी वीरेद्र कुमार चौबे और सुरेंद्र नाथ सिंह बनाए गए हैं। उन्होंने बुधवार को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया। इसके मुताबिक मतदाता सूची पर आपत्ति 16 जनवरी को दोपहर तीन बजे तक लेने का समय तय हुआ। जबकि अंतिम सूची का प्रकाशन 17 जनवरी को दोपहर बाद तीन बजे करने का निर्णय लिया गया है। इसी तरह नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री 21 और 22 जनवरी को की जाएगी। जबकि नामांकन 23 और 24 की सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक करने का समय नियत किया गया। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 25 और वापसी 27 जनवरी को होगी। इसके बाद इसी दिन प्रत्याशियों को प्रतीक आवंटन किया जाएगा। जबकि मतदान 29 जनवरी को 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना और परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed