फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cold knock: SP's condition of police personnel

ठंड ने दी दस्तक: एसपी ने पुलिस कर्मियों का जाना हाल

Fri, 06 Nov 2020 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Cold knock: SP's condition of police personnel
गाजीपुर। ठंड के दस्तक देते ही पुलिस लाइन में रहने वाले सिपाहियों का हाल लेने पुलिस कप्तान डा. ओमप्रकाश सिंह शुक्रवार को पहुंचे। उन्होंने पुलिस लाइन, बैरक, सशस्त्रागार और भोजनालय आदि का निरीक्षण किया। बैरक में कंबल की व्यवस्था करने एवं सिपाहियों को रात्रि ड्यूटी के वक्त गर्म वर्दी पहने का निर्देश दिया। पुलिस लाइन पहुंचकर सबसे पहले साफ-सफाई और बेहतर करने को लेकर आरआई को निर्देश दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी ने कंट्रोल रूम, परिवहन शाखा एवं बैरक का निरीक्षण किया। फारेंसिक टीम ने यूपी 112 के कर्मचारियों को क्राइम सीन को सुरक्षित करने का प्रशिक्षण दिया। पुलिस अधीक्षक इस दौरान परेड की सलामी भी ली। इसके बाद प्रशिक्षित नए रिक्रुट आरक्षियों को ब्रीफ किया। शस्त्रागार, जीपी स्टोर, यूपी 112 कंट्रोल रुम, परिवहन शाखा, क्वार्टर गार्ड, बैरक, पुलिस कैंटीन, पुलिस अस्पताल एवं भोजनालय का निरीक्षण करने के साथ मातहतों को सख्त दिशा-निर्देश दिया। सभी को ठंड के दौरान पूरी सर्तकता एवं गर्म वर्दी पहनकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा फारेंसिंक टीम द्वारा यूपी 112 के कर्मचारियों को क्राइम सीन को सुरक्षित करने का प्रशिक्षण भी दिया। वहीं मैस में बने खाने की गुणवत्ता को भी देखा। इस दौरान महकमे के आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed