फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   cold

नगर में 52 की जगह 11 स्थानों पर ही जल रहा था अलाव

Mon, 04 Jan 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
cold
10.00 बजे: शहर के रोडवेज बस स्टेशन पर अलाव के पास खड़े लोग। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। रविवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला सा रहा। देर शाम से आसमान में बादल छा गए। ठंड व गलन से जनजीवन बेहाल रहा। हाड़ कंपा देने वाली ठंड का असर साफ दिखाई देने लगा है। आलम यह है कि सड़कें शाम को ही सुनी हो जा रही हैं। रात साढ़े बजते ही शहर की 90 फीसदी दुकानें बंद हो गई थी। शहर में गिने-चुने जगहों पर ही अलाव जल रहे थे। ‘अमर उजाला’ टीम ने रात के दस बजे जब शहर के चौराहों की पड़ताल की, तो दर्जनभर चौराहों पर अलाव तो दूर एक लकड़ी तक भी देखने को नहीं मिली। उधर नगर पालिका परिषद शहर में 52 जगहों पर अलावा जलाने का दावा कर रहा है। नगर में घुमने के बाद बमुश्किल 11 जगह ही अलाव जलता दिखाई दिया। इन दिनों पूरे पूर्वांचल में में ठंड का सितम जारी है। ठंड से आम नागरिक के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। भीषण ठंड से बचाव के लिए लोग घरों में दुबके हुए हैं। लेकिन रोजमर्रा के काम करने वाले मजदूर वर्ग बेबस और लाचार है। ऐसे लोग के लिए जिला प्रशासन अथवा नगरपालिका की जिम्मेदारी बनती है कि ठंड से बचाव के लिए जगह-जगह अलाव जलाने की व्यवस्था करें। कुछ चौराहों पर अलाव जलने से लोगों को काफी राहत मिल रही है। शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्कलेनाबाद, महुआबाग, रौजा आदि पर अलाव जलते देखा गया। जबकि कचहरी रोड चौराहा, लंका बस स्टैंड चौराहा, विशेश्वरगंज चौराहा, पीरनगर चौराहा, स्टीमरघाट, कलेक्ट्रेट घाट तिराहा आदि स्थानों पर कहीं भी अलाव नहीं जल रहा था। ऐसे में वहां के स्थानीय दुकानदार, राहगीर, रिक्शा चालक, ई-रिक्शा चालक आदि को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रात के दस बजे शहर के रोडवेज बस स्टेशन पर अलाव जल रहा था। वहां कुछ यात्री ठंड से बचने के लिए अलाव के पास खड़े थे। 10.05 बजे शहर के सकलेनाबाद में ठंड से निजात पाने के लिए अलाव जलाने के लिए एक युवक परेशान था। करीब दस मिनट के अंदर कुछ राहगीर भी अलाव न जलने की वजह से वहां से आग बढ़ गए। 10.10 बजे: शहर के महुआबाग में अलाव जलने से आस-पास के लोग वहां पहुंचकर हाथ सेंकते देखे गए। लोगों का कहना है कि अलाव गरीबों के लिए संजीवनी से कम नहीं है। 10.20 बजे रेलवे स्टेशन के पास अलाव जलता मिला। वहां हर समय ठंड से कांपने वाले यात्रियों की भीड़ देखी गई। लोग अलाव तापने के लिए हर समय मौजूद रहते हैं। यह अलाव आस-पास के मजदूर, रिक्शा और आटो चालकों को भी राहत देने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed