फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Coaches of trains will be dazzling, greenery will come in gardening

Ghazipur News: चकाचक होंगे ट्रेनों के कोच, बागवानी में आएगी हरियाली

Wed, 08 Jan 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Coaches of trains will be dazzling, greenery will come in gardening
गाजीपुर। सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में जीआरपी थाने के पीछे लगभग एक करोड़ की लागत से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण चल रहा है। इसकी क्षमता 100 केएलडी (किलो लीटर) पानी शोधन की है। सिटी रेलवे स्टेशन व रेलवे क्वार्टर से प्रतिदिन 50 से 60 केएलडी गंदा पानी निकलता है। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से शोधित पानी का इस्तेमाल सिटी रेलवे स्टेशन की साफ-सफाई, विभिन्न ट्रेनों के कोचों की धुलाई व बागवानी में किया जाएगा। इससे एक ओर ट्रेनों के कोच चकाचक नजर आएंगे, तो दूसरी तरफ सिंचाई होने से स्टेशन परिसर की बागवानी में हरियाली आएगी।
विज्ञापन

एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) की स्पष्ट गाइड लाइन है कि गंदे पानी को शोधित उसे दोबारा इस्तेमाल किया जाए। नमामि गंगे परियोजना के तहत 20 दिनों से सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण चल रहा है। 50 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

शोधित पानी का इस्तेमाल करने को लेकर एजेंसी एडवांस एक्यूपमेंट एंड प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड का भी चुनाव कर लिया गया है। ये संस्था शोधित पानी का इस्तेमाल कई कार्यों में करेगा। रेलवे प्रशासन का दावा है कि एक महीने में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम पूरा हो जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से गंदे पानी को शोधित किया जाएगा। इससे उसका दोबारा इस्तेमाल हो सकेगा। वहीं प्लांट से पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को बल मिलेगा। अब तक सिटी रेलवे स्टेशन व रेलवे क्वार्टर का गंदा पानी नालियों के माध्यम से बह जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed