{"_id":"61535dc78ebc3ef8c3794caa","slug":"co-inspected-the-police-stations-gave-instructions-ghazipur-news-vns6142792177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ ने थानों का किया निरीक्षण, दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ ने थानों का किया निरीक्षण, दिया निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थानों का मंगलवार को सीओ सैदपुर एवं सीओ जमानिया ने निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों की जांच करने के साथ शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। थाना परिसर में तैनात पुलिस कर्मियों में खलबली मची रही।
खानपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्राधिकारी सैदपुर बलिराम ने थाने का निरीक्षण किया। अभिलेख देखने के साथ शस्त्रागार में रखे शस्त्रों की साफ-सफाई को लेकर नाराजगी जाहिर किया। साथ ही शस्त्रों की नियमित सफाई को निर्देशित किया। शस्त्रों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा। रसोईघर में बन रहे भोजन की गुणवत्ता जांची। बैरक और परिसर की साफ-सफाई भी देखी। थाना परिसर में जलजमाव दूर करने और स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, कौशलेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। जमानिया संवाददाता के अनुसार कोतवाली परिसर स्थित मालखाना, नए भवन, हवालात, सीसीटीवी कैमरा, महिला हेल्पडेस्क एवं शस्त्र सहित कार्यालयों के रजिस्टर का सीओ हितेंद्र कृष्ण ने अद्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर की गंदगी को देख तत्काल साफ करवाने का निर्देश दिया। इस पर विशेष ध्यान रखने को कहा। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया है। इसमें साफ-सफाई सहित रजिस्टर आदि का ठीक से रखरखाव करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर कोतवाल संपूर्णानंद राय, महेश पाल, मुंशी मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।