{"_id":"6a1c7420077485eb01049f85","slug":"cm-yogis-language-is-like-that-of-a-street-thug-afzal-ansari-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-153415-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनीत राय हत्याकांड: सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार को घेरा, बोले- कानून राज का डंका बजाने वालों के मुंह पर तमाचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनीत राय हत्याकांड: सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार को घेरा, बोले- कानून राज का डंका बजाने वालों के मुंह पर तमाचा
Sun, 31 May 2026 11:17 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:17 PM IST
सार
गाजीपुर जिले में होटल मालिक के बेटे विनीत राय की हत्या को लेकर सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार को घेरा। कहा कि यह घटना कानून राज का डंका बजाने वालों के मुंह पर तमाचा है।
विज्ञापन
सपा सांसद अफजाल अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड को लेकर सपा के सांसद अफजाल अंसारी ने रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला है। कहा कि कानून के राज का डंका बजाने वालों के मुंह पर यह घटना करारा तमाचा है। सांसद अंसारी ने गत दिनों मऊ में दिए गए सीएम के बयान की तुलना गली और सड़क पर घूमने वाले फटे किस्म के गुंडों से करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की भाषा और उनके बयान आपत्तिजनक हैं।
लोस सांसद ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। अंसारी ने दावा किया कि सूबे में कहीं भी कानून का राज नहीं है और अपराधी कानून व्यवस्था का मजाक उड़ा रहे हैं। जिसका प्रमाण है कि जिले में होटल कारोबारी के बेटे की हत्या अपराधियों ने की और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।
मूल मुद्दों से भटकाने का आरोप
अफजाल अंसारी ने कहा कि सरकार जनता के सरोकार से जुड़े असली मुद्दों जैसे बिजली की दुर्दशा, महंगाई, गिरता रुपया, और किसानों को खाद-पानी की कमी पर बात करने के बजाय नफरत फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में जनता अखिलेश यादव के नेतृत्व में बड़ा बदलाव करेगी और पापियों को सत्ता से बेदखल कर देगी। गौ रक्षा के मुद्दे पर सांसद ने कहा कि वे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के प्रस्ताव का समर्थन करते हैं, जिसमें गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग की गई है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि एक तरफ गौ हत्या के नाम पर नफरत फैलाई जा रही है, तो दूसरी तरफ एक्सपोर्ट के लिए गायों को काटा जा रहा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन