फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CM Yogi Adityanath Ghazipur Visit for inspect several projects including under-construction nursing college

CM Yogi In Ghazipur: बाईपास से लेकर कॉरिडोर तक की घोषणा, सीएम योगी बोले- माफिया मुक्त हुआ गाजीपुर

Tue, 24 Jun 2025 05:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 24 Jun 2025 05:40 PM IST
सार

Varanasi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजीपुर पहुंचे। वे कई विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। साथ ही विकास परियोजनाओं की समीक्षा भी की। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Ghazipur Visit for inspect several projects including under-construction nursing college
CM Yogi Adityanath In Ghazipur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जिले के विकास को गति देने बड़ी घोषणा का शिहरवासियों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए करीब चार किमी लंबे अंधऊ से चौकिया बाईपास के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। साथ ही, चीतनाथ घाट और कलेक्टर घाट तक कॉरिडोर निर्माण की भी घोषणा की। इसकी डीपीआर मांगी गई है। इससे जनपद में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


विकास कार्यों की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि गाजीपुर प्रदेश का अत्यंत महत्वपूर्ण जनपद है। इसका इतिहास रामायण काल और उससे भी प्राचीन रहा है। बीच के कालखंड में इस जनपद को पहचान के संकट से गुजरना पड़ा लेकिन आज पूर्वाचल एक्सप्रेसवे और महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज यहां की पहचान बन गए।
विज्ञापन


अच्छी दिशा में आगे बढ़ रहा है जिला

जनपद माफिया मुक्त हो चुका है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को शक्तिनगर और गंगा एक्सप्रेसवे को मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी, चंदौली होते हुए गाजीपुर में पूर्वाचल एक्सप्रेसवे में मिलाने का कार्य होने जा रहा है। आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर गाजीपुर जिले को नई पहचान दिलाएगा। जनपद अच्छी दिशा में आगे बढ़ रहा है। सीएम ने कहा कि मेरिट के आधार पर तेजी से राजस्व वादों का निस्तारण किया गया है।

कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भू-माफिया, खनन माफिया, वन माफिया व अन्य अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए।
  • जनपद के टॉप-10 अपराधियों की सूची वनाकर उन पर प्रभावी कार्रवाई करें। एफआईआर और विवेचना की पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर पर गंभीरतापूर्वक मॉनीटरिंग की जाए। पॉक्सो, महिला अपराध के वादों में अपराधियों को सजा दिलाई जाए।
  • अपराधियों के मन में कानून का भय होना चाहिएं। पशु तस्करी पर थानों की जवाबदेही तय करें। धर्मांतरण के मामलों पर त्वरित कार्रवाई हो। मुहर्रम, कांवड़ यात्रा आदि पर्व और त्योहार परंपरागत रूप से मनाए जाएं। एसपी डॉ. ईरज राजा ने पुलिस विभाग से जुड़ी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed