{"_id":"4d2cd66b25d44d64c8ed573a97ca1364","slug":"cm-will-perform-at-the-residence-cook-seven-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम आवास पर सात को प्रदर्शन करेंगी रसोइया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम आवास पर सात को प्रदर्शन करेंगी रसोइया
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोइया संघ की महिलाएं अपनी मांगों को लेकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सात मार्च को लखनऊ में मुख्यमंत्री निवास पर प्रदर्शन करेंगी और 15 सूत्री ज्ञापन सौंपेंगी। सोमवार को सलेमपुर में रसोइया संघ की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
इस मौके पर रसोइया संघ की संरक्षक पूर्व ब्लाक प्रमुख चंदा यादव ने कहा कि रसोइया संघ की महिलाएं अपनी मांगों को लेकर ब्लॉक से जिला स्तर तक 70 बार धरना प्रदर्शन कर चुकी हैं लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। अब महिलाएं उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगी और मुख्यमंत्री से मिलकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों की पोल खोलेंगी।
6 मार्च को डीएमयू ट्रेन से महिलाएं वाराणसी सिटी स्टेशन पहुंचेंगी और वहां से लखनऊ के लिये प्रस्थान करेंगी। उन्होंने रसोइया संघ की महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में वाराणसी पहुंचने की अपील की। अध्यक्षता रसोइया संघ की जिलाध्यक्ष सुगंती कुशवाहा ने की। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने बकाया मानदेय, निष्कासित रसोइयों की बहाली, मानदेय बढ़ाकर 6 हजार रुपये करने आदि मॉगों के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। बैठक में महासचिव ललिता देवी, मुन्नी खातून, आशा, पानमती, राधिका, देवन्ती, पुष्पा, उषा, गिरजा, बब्बन यादव, रमेश यादव, मोहिनी देवी, उमा, अतवारी, प्यारी, उर्मिला, सावित्री, पूनम, लाडली, मंजु, गुन्जन, निर्मला मौजूद रहीं। इसके पूर्व रसोइया संघ की महिलाओं ने जलूस निकालकर कार्यक्रम को सफलता के लिए कई गॉवों में भ्रमण किया।