{"_id":"64ce9e4f6ac9c37b60011cf4","slug":"cm-office-took-cognizance-of-transformer-surrounded-by-bushes-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-1653-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: झाड़ियों से घिरे ट्रांसफार्मर का सीएम कार्यालय ने लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: झाड़ियों से घिरे ट्रांसफार्मर का सीएम कार्यालय ने लिया संज्ञान
विज्ञापन
विशेष सचिव ने पत्र जारी कर जांच के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बारा। गहमर पूर्वी पंप कैनाल में लगा ट्रांसफार्मर झाड़ियों के बीच घिरे होने के मामले का मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लिया है। इस मामले की जांच शुरू होते ही विद्युत विभाग में खलबली मच गई है।
गहमर पूर्वी पंप कैनाल को बिजली आपूर्ति देने के लिए लगा ट्रांसफार्मर झाड़ियों में इस कदर घिरा हुआ था कि उसको देख पाना भी मुश्किल था। क्षेत्र में कई विद्युत लाइनों का यही हाल है। झूलते बिजली के तार, झाड़ियों से लिपटे पोल और ट्रांसफार्मर हादसों को न्यौता दे रहे हैं। अमर उजाला ने एक अगस्त के अंक में इस खबर को सचित्र प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने मंडलायुक्त वाराणसी को प्रकरण की जांच कर दस दिनों के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव प्रथमेश कुमार ने तीन अगस्त को पत्र जारी कर मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। इससे बिजली विभाग में खलबली मची है। पत्र मिलते ही आनन - फानन में शनिवार को विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर के पास झाड़ियों की सफाई शुरू की। शासन स्तर से शुरू हुई जांच के बाद विद्युत विभाग से जुड़ा हर अधिकारी व कर्मचारी हलकान है।
0000000
गहमर पूर्वी पंप कैनाल पर लगा ट्रांसफार्मर डेड है। पत्र मिलते ही झाड़ियों की साफ - सफाई करा दी गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय से दस दिन के भीतर इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। - रामप्रवेश चौहान, जेई बारा