{"_id":"6324bc76aff9d32fd347d38a","slug":"cloud-kind-farmers-happy-urban-upset-due-to-water-logging-ghazipur-news-vns6745764187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरा मेहरबान, किसान खुश...जलभराव से शहरी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरा मेहरबान, किसान खुश...जलभराव से शहरी परेशान
विज्ञापन
जनपद में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कई दिनों से चल रहा बारिश का क्रम जारी रहा। शुक्रवार को भी बदरा मेहरबान रहे । बारिश की वजह से सड़क, गली, मुहल्लों, स्वास्थ्य केंद्र और स्कूल में जल-जमाव की स्थिति पैदा हो गई है। हालांकि दुश्वारियों के बाद भी गांवों में किसानों के चेहरे धान को संजीवनी मिलने की वजह सेे खिले हैं तो वहीं शहर में लोगों को हर ओर जलभराव से मुसीबतें झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग ने सितंबर और अक्टूबर में पिछले साल की तरह बारिश होने की संभावना जताई है। फिलहाल, अगले पांच दिनों तक घने बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है।
बृहस्पतिवार और शुक्रवार की बारिश से रौजा, चंदन नगर, आमघाट समेत अन्य इलाकों में पानी भर गया है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर पानी लग जाने के साथ कीचड़ फैल जाने से दो पहिया वाहन फिसलते रहे । बारिश से कई स्कूलों के भीतर और बाहर भी जलभराव हो गया और बच्चों को पानी में घुसकर विद्यालय जाना पड़ रहा है। हालांकि, खेती किसानी में धान के लिए तो ये बारिश काफी फायदेमंद है लेकिन मिर्च, टमाटर, आलू की खेती करने वालों के लिए बारिश ने मुसीबत बढ़ा दी है।
भीमापार संवाददाता के अनुसार, बारिश के पानी की निकासी न होने के कारण कंपोजिट विद्यालय पचरुखवां, प्राथमिक विद्यालय मखदुमपुर में तालाब जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। कीचड़ में घुसकर बच्चों के घरों पर पहुंचने को विवश होना पड़ रहा है। वहीं मरदह संवाददाता के अनुसार सराय मुबारक-अविसहन मार्ग पर जगदीशपुर अवतार गांव के सामने सड़क पर भारी जल जमाव है।
विज्ञापन
खानपुर संवाददाता के अनुसार, इन दिनों हो रही बारिश से क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर के मुख्य मार्ग पर हुए जलजमाव से लोगों को आने जाने में भारी परेशानी हो रही है। औड़िहार संवादादाता के अनुसार, सैदपुर क्षेत्र में बरखा के चलते जगह-जगह कीचड़ और गंदगी से भर गया है। ऐसे ही सैदपुर कंपोजित विद्यालय परिसर झील में तब्दील हो गया है। हालांकि पठन-पाठन का कार्य चल रहा है। लेकिन पानी भरा होने से बच्चों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। इधर, सैदपुर भितरी मार्ग पर जल जमाव और गंदगी के चलते पैदल चलना भी दूभर है।
2021 में सितंबर में 158, अक्टूबर में 128 मिमि. बारिश
गाजीपुर। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले साल सितंबर माह में करीब 158 मिमि. और अक्टूबर माह में करीब 128 मिमि. बारिश हुई थी। साल 2021 में सितंबर से लेकर 20 अक्टूबर तक बारिश होती रही। जिससे कई फसलों की खेती भी प्रभावित हुई थी। वहीं, इस साल जून से अब तक 421 मिमि बारिश हुई है। जिसमें एक से छह सितंबर के बीच एक, दो और पांच सितंबर के बारिश के आंकड़ों को मिलाकर कुल 29 मिमि बारिश दर्ज की गई है।
अगले पांच दिनों तक घने बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेंटीग्रेड व न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने की संभावना है। साथ ही पूर्वी और पश्चिमी हवा औसत 7 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा से चलेगी।
-कपिल देव शर्मा, मौसम वैज्ञानिक, पीजी कॉलेज गाजीपुर।