फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cleanliness system will be monitored by drones

Ghazipur News: साफ-सफाई व्यवस्था की ड्रोन से की जाएगी निगरानी, कार्यशैली पर नगर पालिका रखेगी नजर

Wed, 07 May 2025 12:58 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 07 May 2025 12:58 AM IST
सार

नगरपालिका के सफाइकर्मियों की कार्यशैली पर अब ड्रोन से नजर रखी जाएगी। स्वच्छता की व्यवस्था की हाईटेक निगरानी से गंदगी से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही कमी पाए जाने पर कार्रवाई भी की जाएगी।
 

विज्ञापन
Cleanliness system will be monitored by drones
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

जमानिया नगर क्षेत्र में जल-जमाव और गंदगी की लगातार बढ़ती समस्या को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने सफाई अभियान को तेज कर दिया है। आगामी दो से तीन दिनों के भीतर पूरे नगर क्षेत्र की ड्रोन से निगरानी की जाएगी, जिससे गंदगी वाले स्थानों की पहचान के साथ-साथ सफाई व्यवस्था पर निगाह रखी जा सके।

विज्ञापन


बरसात से पहले सभी बड़े और छोटे नालों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं, ताकि बारिश के मौसम में जलजमाव जैसी समस्याओं से बचा जा सके। नगरपालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने जानकारी दी कि अभियान के तहत पहले बड़े नालों की सफाई की जाएगी, उसके बाद मंझले और फिर छोटे नालों की साफ सफाई की आएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए 6 सदस्यीय विशेष टीम गठित की गई है, जो दोपहर 2 बजे से तीन अलग-अलग टीमों में बंटकर नगर के 25 वार्डों में सफाई कार्य करेगी। सफाई कार्य के दौरान सभी कर्मचारी सुरक्षा उपकरणों से लैस रहेंगे और चूना तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया जाएगा ताकि संक्रमण और दुर्गंध पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन के जरिए न सिर्फ गंदगी की पहचान की जाएगी बल्कि सफाई कर्मियों की कार्यशैली और उपस्थिति पर भी नजर रखी जाएगी। ड्रोन से ली गई तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से नियमित समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed