फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Clashes between Subhaspa President Omprakash Rajbhar and villagers in ghazipur case against 25 including 15 nominated

गाजीपुर: सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक, विधायक समेत दोनों पक्षों के 41 लोगों पर मुकदमा

Tue, 10 May 2022 06:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 10 May 2022 06:11 PM IST
सार

सीओ रवींद्र वर्मा का कहना है कि विधायक ओमप्रकाश राजभर अपने क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान वह पहदरिया गांव में पहुंचे थे। वहां कुछ लोगों से नोकझोंक हो गई। ओमप्रकाश राजभर की ओर से केस दर्ज कराया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।  

विज्ञापन
Clashes between Subhaspa President Omprakash Rajbhar and villagers in ghazipur case against 25 including 15 nominated
घटना के बाद जुटे सुभासपा कार्यकर्ता व ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर में करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पहदरिया गांव में मंगलवार दोपहर चारागाह की जमीन को लेकर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जहूराबाद विधायक ओमप्रकाश राजभर तथा ग्रामीणों के बीच नोकझोंक हो गई। इसके बाद विधायक आरोपियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी की जिद पर अड़ गए और वहीं धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


मामले में पुलिस ने 15 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद राजभर कड़ी सुरक्षा के बीच गांव से चले गए। उधर, दूसरे पक्ष के लोगों की तहरीर पर विधायक समेत 16 के खिलाफ केस दर्ज हो गया। 
विज्ञापन


विधायक गांव के रामाशीष राजभर के घर गए थे। वहां चारागाह की जमीन को लेकर ग्रामीणों के साथ विधायक और उनके कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग जुट गए। विधायक राजभर का आरोप है कि 15-20 लोग लाठी-डंडे लेकर आए और उनसे मारपीट करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विधायक और उनके समर्थकों ने इस मामले केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा किया। विधायक मांग पूरी कराने के लिए धरने पर बैठ गए। सूचना पर सीओ रवींद्र वर्मा, करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष जीतेंद्र कुमार और कई थानों की पुलिस पहुंच गई। मामले में विधायक ने 15 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी रंजीत सिंह और मुंजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे पक्ष के लोगों ने भी विधायक और उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ तहरीर दी। इसमें ओमप्रकाश राजभर, कार्यकर्ताओं और सुरक्षा में शामिल लोगों पर अभद्रता करने और चारागाह की जमीन पर जानवर नहीं चराने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने विधायक राजभर और 15 अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इधर, घटना की जानकारी होने पर सपा के जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव, बलिया के सपा फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव, सुभासपा के बेल्थरारोड  विधायक हंसू राम, रसड़ा विधानसभा से सुभासपा के प्रत्याशी महेंद्र चौहान, पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव, भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के प्रतिनिधि अमन सिंह और तमाम नेता-कार्यकर्ता वहां पहुंच गए।

सीओ रवींद्र वर्मा का कहना है कि विधायक ओमप्रकाश राजभर अपने क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान वह पहदरिया गांव में पहुंचे थे। वहां कुछ लोगों से नोकझोंक हो गई। ओमप्रकाश राजभर की ओर से केस दर्ज कराया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed