Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Civil Bar Association Rajendra elected president in Ghazipur with 515 votes Anjani wins by 282 votes

सिविल बार एसोसिएशन: गाजीपुर में 515 वोट से अध्यक्ष बने राजेंद्र, अंजनी 282 मतों से विजयी; जानें पदाधिकारी

Mon, 05 Jan 2026 09:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 05 Jan 2026 09:42 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर में सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव के दाैरान रही कोर्ट परिसर में गहमागहमी रही। समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करते रहे। परिणाम सामने आते ही जीत का जश्न मनाया गया।

विज्ञापन
Civil Bar Association Rajendra elected president in Ghazipur with 515 votes Anjani wins by 282 votes
सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव के दाैरान रही गहमागहमी। - फोटो : संवाद

विस्तार

Civil Bar Association: सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव सोमवार को संपन्न हो गया। कड़ी सुरक्षा के बीच अधिवक्ताओं ने मतों का प्रयोग किया। शाम सात बजे मतगणना समाप्त होने के बाद अध्यक्ष पद पर राजेंद्र विक्रम सिंह और महासचिव पद पर अंजनी कुमार ठाकुर विजयी घोषित किए गए। 

विज्ञापन




चुनाव में 905 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम, सह सचिव प्रशासन, सह सचिव पुस्तकालय, वरिष्ठ कार्यकारिणी और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध घोषित किए गए। वहीं, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय का पद रिक्त है।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी अरविंद सिंह उर्फ सिंहासन सिंह ने बताया कि सुबह दस बजे से मतदाताओं वोट डालना शुरू कर दिया। चार बजे मतदान समाप्त हो गया। कुल 905 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। शाम पांच बजे से मतगणना शुरू हुई। शाम सात बजे तक रिजल्ट आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

समर्थकों में उत्साह

मुख्य चुनाव अधिकारी अरविंद सिंह उर्फ सिंहासन सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर कुल चार उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें राजेंद्र विक्रम सिंह 515 मत पाकर विजयी रहे। उन्होंने आनंद शंकर सिंह कुशवाहा को 318 मतों से हराया। आनंद शंकर को कुल 197 वोट मिले। 

इसके अलावा अध्यक्ष पद पर बालमित्र केशरी को 79 वोट तो सुरेश चंद्र श्रीवास्तव को 111 मत मिले। वही, महासचिव पद पर छह प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें से अंजनी कुमार ठाकुर 282 मत पाकर विजयी रहे। उन्होंने रामविलास सिंह यादव को 112 मतों से हराया। रामविलास को 170 वोट मिला। 

इसके अलावा मुन्ना लाल को 161 मत, शादाब अहमद को 120 वोट, समता बिंद को 45 मत और सौरभ कुमार पांडेय को 126 वोट मिला। चुनाव में जीत के के बाद विजयी प्रत्याशियों को माला पहना का उनका जोरदार स्वागत किया। 

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संदीप कुमार वर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम समरेंद्र सिंह, सह सचिव प्रशासन अभिमन्यु उपाध्याय, सह सचिव पुस्तकालय अजय सिन्हा, कोषाध्यक्ष अजयवीर विक्रम सिंह, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य दिनेश कुमार श्रीवास्तव, लालमुनी सिंह, मुनींद्र कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार राय, राजेश प्रताप सिंह, संजय सिंह कुशवाहा और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य देवी प्रसाद राय, राघवेंद्र साहू, शहाना तईयब व राजीव कुमार को र्निविरोध निर्वाचित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed