फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   City railway station threatening vigilance team

सिटी रेलवे स्टेशन पर विजिलेंस की टीम धमकी

Sat, 27 Jun 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 27 Jun 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
 City railway station threatening vigilance team
सिटी रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह वाराणसी से विजिलेंस की टीम के पहुंचने पर स्थानीय कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। टीम ने घंटों स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय में बैठकर कई फाइलों की जांच की। टीम के वापस
विज्ञापन


लौटने पर ही कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। वाराणसी मंडल के विजिलेंस के इंस्पेक्टर गिरीश सिंह और आरपी मिश्रा सुबह 11 बजे सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे। विजिलेंस की टीम के धमकने की सूचना मिलते ही सिटी रेलवे स्टेशन के
विज्ञापन


स्थानीय कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। फाइलों की जांच करने आए विजिलेंस के इंस्पेक्टर गिरीश कुमार सिंह ने बताया की कर्मचारियों की अनुपस्थिति की शिकायत मिलने के बाद फाइलों की जांच करने का निर्देश मिला था। इसी
विज्ञापन
विज्ञापन


सिलसिले में स्टेशन की सभी जरूरी फाइलों की जांच की जा रही है। अधिकारी जांच ही कर रहे थे कि उसी वक्त तत्काल आरक्षण कराने आए तारा गांव निवासी भूपेन्द्र प्रताप आरक्षित श्रेणी में वेटिंग मिलने पर तत्काल स्टेशन अधीक्षक

कार्यालय में शिकायत करने पहुंचे। वाराणसी से आए विजिलेंस टीम के अधिकारियों से उन्होंने बताया कि तीन दिन से लगातार तत्काल आरक्षण के लिए टिकट काउंटर पर लाइन में खड़े हो रहे थे। आज लाइन में पहले नंबर पर रहने के


बावजूद भी उन्हें तत्काल आरक्षण टिकट में वेटिंग मिला। विजिलेंस इंसपेक्टर ने कहा कि तत्काल आरक्षण दिल्ली बोर्ड के जरिए होता है। इससे वाराणसी मंडल और गोरखपुर मंडल के अधिकारियों का कुछ लेना देना नहीं है।






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed