फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   City President received from DM regarding illegal encroachment in Jangipur, instructions for action

जंगीपुर में अवैध अतिक्रमण को लेकर डीएम से मिली नगर अध्यक्ष, कार्रवाई के निर्देश

Fri, 06 May 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
City President received from DM regarding illegal encroachment in Jangipur, instructions for action
जंगीपुर। नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में अतिक्रमण है। इससे टेंडर हुए कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को नगर की समस्या को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष विजयलक्ष्मी ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर शिकायत की। विकास कार्यों में बाधक बनने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार अभियान चलाकर सरकारी जमीनों से जहां अतिक्रमण हटा रही है। वहीं दूसरी ओर जंगीपुर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्डों में हुए अतिक्रमण से नाली, इंटरलाकिंग एवं जल निकासी के निमार्ण कार्य नहीं हो पा रहे। जबकि पिछले महीने टेंडर हो चुका है।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया कि नगर में दबंगों ने वार्ड नंबर एक गजनफर नगर, वार्ड नंबर दो अंबेडकर नगर और वार्ड नंबर छह सरस्वती नगर में टेंडर होने के बाद भी कार्यकारी संस्था द्वारा कार्य नहीं शुरू किया गया। जिससे नाली निर्माण का कार्य प्रभावित हो रहा है। बरसात से पहले नाली निर्माण का कार्य नहीं हुआ तो नगर में जल जमाव की समस्या फिर से पैदा होगी। इससे नगर की परेशानी बढ़ जाएगी। वहीं, डीएम ने सदर एसडीएम और सीओ सिटी को आदेश दिया कि नगर पंचायत जंगीपुर में हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाया जाए जिससे निर्माण कार्य समय पर पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed