{"_id":"e69b78a933e6cf7e3540242bfd6fada8","slug":"city-post-office-launched-cbs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी डाकघर में सीबीएस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी डाकघर में सीबीएस सेवा शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Mon, 22 Dec 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन
सिटी उपडाकघर में कोर बैंकिंग साल्यूशन (सीबीएस) सेवा का उद्घाटन सोमवार को डाक अधीक्षक आरपी सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सीबीएस प्रणाली के तहत कार्य करने वाला यह जिले का दूसरा डाकघर है। इस सुविधा के बाद अब यह देश के अन्य सीबीएस डाकघरों से जुड़ गया है।
उन्होंने कहा कि सीबीएस से जुड़ने के बाद ग्राहकों को आनलाइन, मोबाइल एवं नेट बैंकिंग के साथ ही एटीएम का भी लाभ मिल सकेगा। इसके तहत सिटी उपडाकघर के पांच हजार से ज्यादा खाताधारक लाभान्वित होंगे। यह डाकघर मुंबई स्थित सेंट्रल सर्वर से सीधे जुड़ जाएगा।
इससे आनलाइन लेनदेन में काफी सहूलियत होगी। वर्तमान में सिटी उप डाकघर सहित दो डाकघर सीबीएस के तहत कार्य कर रहे हैं। शीघ्र ही अन्य डाकघरों को भी सीबीएस के तहत लाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर उप डाकपाल शारदा प्रसाद मिश्र, पीके पाठक, मारुत नंदन, अभिजीत, शत्रुघ्न शाह, रामशरण सहित अन्य विभागीय कर्मचारी आदि रहे।