फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CID will investigate

सीबीसीआईडी करेगी जांच

Sat, 02 May 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 02 May 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
CID will investigate
शहर कोतवाली क्षेत्र के जमानिया मोड़ स्थित सिंह लाइफ केयर अस्पताल के सामने 14 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में हुई राजेश यादव की मौत के मामले की जांच सीबीसीआईडी से कराई जाएगी।
विज्ञापन


इस जांच के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से हरी झंडी मिल गई है। यही नहीं मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक के परिजनों को10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।
विज्ञापन


 ये बातें पंचायती राजमंत्री कैलाश यादव ने शनिवार को आदर्श गांव स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान व्यक्त की।

 इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राजेश यादव हत्याकांड दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा होती रही। घटना की जानकारी होते ही उन्होंने एसपी से न्याय करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 राजेश यादव के घर भी गया और पीड़ित परिवार को घटना की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया था।

घटना के संबंध में मेडिकल रिपोर्ट और फोरेंसिक रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी गई थी। रिपोर्टों को देखने से पता चला कि उनमें अंतर है। मैंने मुख्यमंत्री से घटना के संबंध में बात करते हुए सीबीसीआईडी जांच का आग्रह किया था।

इसपर मुख्यमंत्री ने सीबीसीआईडी जांच के लिए हरी झंडी दे दी है। साथ ही पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। सीबीसीआईडी जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

कहा कि वह चाहते हैं कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले। बिगड़ती कानून व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा को बदनाम करने के लिए भाजपा, कांग्रेस, बसपा के लोग छोटी-छोटी घटनाओं को भी हवा देकर सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे हैं।


 उत्तर प्रदेश में कई सरकार्र आइं और गई, लेकिन सपा ने जितना विकास कार्य किया, उतना किसी ने नहीं किया। अच्छे दिन का वादा कर केंद्र में आई भाजपा की सरकार ने जनता को छलने काम किया है। पंद्रह दिन के अंदर जिले की कानून व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed