फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   chunav

प्रमुख पद के लिए शुरू हुआ कयास का दौर

Wed, 05 May 2021 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
chunav
कासिमाबाद। ब्लाक प्रमुख के पद को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार शुरु कर दिया है। हालांकि संक्रमण काल में प्रमुख का चुनाव समय से होगा या नहीं इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। प्रमुख पद के चुनाव को लेकर सरगर्मी पूरे विकासखंड में बढ़ गई है। ब्लाक प्रमुख का पद इस बार पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित है। पिछली बार यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी। उस बार के चुनाव में तत्कालीन एक राज्यमंत्री के दबाव में बड़े ही नाटकीय ढंग से श्याम नारायण राम को निर्विरोध ब्लाक प्रमुख के रूप में चुना गया था। इसको लेकर प्रतिद्वंदी कांताराम के पक्ष ने काफी हो-हल्ला मचाया था। बाद में आए अविश्वास प्रस्ताव में श्यामनारायण पराजित हो गए और कांताराम की असमय मृत्यु के बाद उनके पुत्र अनिल कुमार ब्लाक प्रमुख के पद पर बहुमत से निर्वाचित हुए थे। यहां के 120 क्षेत्र पंचायत सदस्यों की स्थिति पूरी तरह से साफ हो गई है। इसको देखते हुए आधा दर्जन क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लाक प्रमुख के पद के लिए सोशल मीडिया पर जमकर प्रचार-प्रसार में लग गए हैं। इस बार जिन लोगों ने अपना नाम आगे बढ़ाया है उनमें भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रथम संतोष गुप्ता, जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष जयहिंद सिंह यादव, सुकहा के पूर्व प्रधान मनोज गुप्ता, शाहबाजपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेंद्र यादव के साथ इसी गांव के शिवशंकर यादव का नाम आगे आ रहा है। चुनाव को लेकर पूर्व छात्र नेता और सक्रिय राजनीति से संन्यास ले चुके श्रीराम सिंह बागी ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर राजनीति में सक्रिय होने का एलान कर दिया है। जिन लोगों ने प्रमुख के पद के लिए अपना नाम आगे किया है उनके लिए यह चुनाव आसान नहीं होगा। इस चुनाव में यहां के राजनीतिक दिग्गजों को किसका साथ मिलता है यह भी महत्वपूर्ण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed