फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   chirau president, Shashikant Secretary

चिरायु अध्यक्ष, शशिकांत महासचिव निर्वाचित

Mon, 19 Jan 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Mon, 19 Jan 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
chirau president, Shashikant Secretary

 कलेक्ट्रेट बार चुनाव के लिए सोमवार को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा

विज्ञापन
महासचिव पद पर गहमागहमी के बीच मतदान हुआ। देर शाम मतों की गणना के बाद चिरायु प्रसाद श्रीवास्तव को अध्यक्ष तथा शशिकांत सिंह यादव को महासचिव निर्वाचित घोषित किया गया। जबकि ऋषिदेव पांडेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।


एल्डर कमेटी के अध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारी अहमद जमाल जैदी, वासुदेव चौबे, कैलाश सिंह यादव तथा जलील अहमद के अनुसार सोमवार को हुए चुनाव में कुल 409 लोगों ने मतदान किया। इसमें से सात मत अवैध पाए गए। मतों की गणना के बाद अध्यक्ष पद पर चिरायु प्रसाद श्रीवास्तव को 72 मतों से निर्वाचित घोषित किया गया।

 उन्हें 239 तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी वीरेंद्र कुमार चौबे को 167 मत मिले। इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद सुरेश चंद्र पांडेय और ऋषिदेव पांडेय के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। ऋषिदेव पांडेय को 231 तथा निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेशचंद्र पांडेय को 176 मत मिले। महासचिव पद पर शशिकांत सिंह यादव 22 मतों से विजयी रहे।

 उन्हें 214 तथा निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय कुमार सिंह को 192 मत मिले। कार्यकारिणी सदस्य 15 वर्ष से ऊपर के पद पर कुल नौ अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किया था। जिसमें से एक अधिवक्ता ने नामांकन वापस ले लिया और एक अन्य अधिवक्ता का पर्चा निरस्त कर दिया गया।

इस तरह कौशलेंद्र शरण तिवारी, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, वंशीधर सिंह, पारसनाथ राय, अमर नाथ सिंह यादव का कार्यकारिणी सदस्य 15 वर्ष से ऊपर के पद पर निर्वाचित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed