फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Children will use Sanskrit language in common conversation

Ghazipur News: आम बोलचाल में संस्कृत भाषा का इस्तेमाल करेंगे बच्चे

Fri, 27 Oct 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Children will use Sanskrit language in common conversation
अब बेसिक शिक्षा के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को आम बोलचाल में संस्कृत भाषा का प्रयोग करना सिखाया जाएगा। इसके तहत जिले के एक डायट प्रवक्ता एवं परिषदीय विद्यालयों के दो शिक्षकों को डायट की ओर से प्रशिक्षण के लिए 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक राज्य हिन्दी संस्थान वाराणसी भेजा जाएगा। यह शिक्षक जिले के अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति में हिंदी एवं संस्कृत भाषा के उत्थान पर जोर दिया गया है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग कवायद कर रहा है। इसी को देखते हुए राज्य हिंदी संस्थान ने बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को संस्कृत से जोड़ने की पहल की है।
विज्ञापन


संस्थान की ओर से डायट को पत्र भेजा गया है। संस्थान की ओर से संस्कृत की 27 सामग्री वाली किट भी विद्यालयों को उपलब्ध कराई जाएगी। इस कवायद के तहत विद्यालयों में अभिवादन, संबोधन के साथ आम बोलचाल में संस्कृत भाषा के प्रयोग के लिए नौनिहालों को प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे नमस्कारम् कहेंगे तो गुरुजी आयुष्मान भवः कहकर आशीर्वाद देंगे। आइए को आगच्छतु, बैठिए को उपविशतु, नमस्ते को नमो नमः, थैंक्स को धन्यवाद, किताब को पुस्तिका, अखबार को वार्तापत्रम्, कलम को लेखनी आदि कहना सिखाया जाएगा। संस्कृत किट में प्रतिज्ञा, बाल गीतम्, बालकथा, परिवेशीय चर्चा, फ्लैशकार्ड, वैलक्रोपट्टी, आओ मित्र, जोड़े चित्र, शब्दों से वर्ण की ओर, संस्कृत शब्द निर्माण, मम कुटम्ब अहम अस्मि, बाल जगत, प्रश्नवाचक शब्द और सुभाषितानी भी संस्कृत किट में रहेंगे।


कोट
राज्य हिन्दी संस्थान विद्यालयों में संस्कृत भाषा के उत्थान की कोशिश में लगा है। तीन शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए वाराणसी भेजा जाएगा। वह जिले के शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।- उदयभान, प्राचार्य डायट सैदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed