फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Children's uniform money reached parents' account

बच्चों के यूनिफार्म का पैसा पहुंचा अभिभावकों के खाते में

Sun, 07 Nov 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Children's uniform money reached parents' account
मौधा। जिले के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले एक लाख 83 हजार 591 बच्चों के अभिभावकों के खाते में बीते शनिवार की शाम छह बजे तक 11 सौ रुपये की दर से लगभग दो करोड़ 20 लाख रुपये की धनराशि पहुंच गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीबीटी के माध्यम से यह धनराशि भेजी। इस कार्यक्रम का जिले के कई स्थानों पर सीधा प्रसारण भी किया गया। खातों में पैसा पहुंचते ही अभिभावक प्रफुल्लित हो उठे। अधिकारियों ने बताया कि जिले के कुल 2269 परिषदीय के अलावा सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या लगभग तीन लाख 45 हजार है। इनमें दो लाख 13 बच्चों के खातों का सत्यापन भी कराया जा चुका है। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अमित राय ने बताया कि जो खाते मौजूदा समय में बंद होंगे या उनके खाते आधार से लिंक नहीं होंगे। उनके खातों को जल्द लिंक कराने का निर्देश दे दिया गया है। दस दिनों के अंदर शेष लोगों की रकम भी भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed