फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Children of council schools will soon get the amount of uniform-sweater

परिषदीय स्कूलों के बच्चों को जल्द मिलेगी यूनीफार्म-स्वेटर की धनराशि

Sat, 25 Dec 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Children of council schools will soon get the amount of uniform-sweater
जिले के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले लगभग 28 हजार बच्चों के यूनिफार्म की धनराशि उनके अभिभावकों के खाते में भेजने की तैयारी पूरी कर ली गई है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो जल्द ही प्रति छात्र 11 सौ रुपये की दर से उनके अभिभावकों के खाते में रकम जानी शुरू हो जाएगी। इसके पहले बीते छह नवंबर को एक लाख 83 हजार 591 बच्चों के अभिभावकों के खातों में 1100 की दर से लगभग दो करोड़ 20 लाख की धनराशि पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीबीटी के माध्यम से यह धनराशि खुद ही भेजी है। अधिकारियों ने बताया कि जिले के कुल 2269 परिषदीय के अलावा सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या लगभग तीन लाख 45 हजार है। इनमें दो लाख 13 बच्चों के खातों का सत्यापन भी कराया जा चुका है। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अमित राय ने बताया कि दो दिन बाद आधार से लिंक लगभग 28 हजार खातों में यूनिफॉर्म की धनराशि जाना शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि खातों को आधार कार्ड से लिंक कराकर उन्हें जल्द एक्टिव करने के मामलों में अभिभावकों का सहयोग करने के लिए बैंक अधिकारियों को कह दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed