फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Child dies after drowning in pit filled water

गड्ढे भरे पानी में डूबकर बालक की मौत

Tue, 05 Apr 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Child dies after drowning in pit filled water
लठ्ठूडीह। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के बगेंद गांव में मंगलवार की दोपहर बकरी लेकर सिवान के तरफ गए एक बालक की गड्ढे भरे पानी में डूबकर मौत हो गई। बालक जब देर शाम घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश में जुट गए। इस दौरान गड्ढे में उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गांव निवासी जयप्रकाश का पुत्र लकी (12) बकरी लेकर सिवान के तरफ गया था। शाम में जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश में जुट गए। कुछ देर बाद उसका शव गड्ढे भरे पानी में मिलने पर कोहराम मच गया। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार संदीप कुमार श्रीवास्तव और क्षेत्रीय कानूनगो ज्ञानेंद्र ओझा के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। इधर घटना के बाद से मृतक बालक की मां गुड़िया देवी धाड़ें मारकर बिलखती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed