{"_id":"577028234f1c1b691679a8e8","slug":"child-care-will-be-multi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा बहू बच्चों की करेंगी देखभाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा बहू बच्चों की करेंगी देखभाल
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
शहर के मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चों और महिलाओं की देखभाल अब शहरी आशा बहु करेंगी। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत अर्बन हेल्थ पोस्टों पर आशाओं की तैनाती करने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू कर दी गई है। अभी आशाओं की तैनाती ग्रामीण क्षेत्रों में ही की जाती रही है लेकिन शहर की मलिन बस्तियों में रहने वाली महिलाओं और बच्चों को सरकार की ओर से चलाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए तीस आशाओं को तैनात किया जाएगा।
मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने को लेकर शासन पूरी तरह से गंभीर बना हुआ है। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत परिवार कल्याण महानिदेशालय की ओर से प्रदेश के 131 शहरों में गाजीपुर का भी चयन किया गया है। इसके तहत शहर के नगरपालिका क्षेत्र में पड़ने वाली मलिन बस्तियों के लिए 30 आशाओं की तैनाती की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के स्थानों हाथीखाना और रजदेपुर मलिन बस्तियों में अर्बन हेल्थ पोस्ट की स्थापना कराई गई है।
बस्तियों में रहने वाली महिलाओं और बच्चों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा पहुंचाने के लिए एक वर्ष पूर्व ही दोनों अर्बन हेल्थ पोस्टों को अपग्रेड भी किया जा चुका है। अब शहर के नगर पालिका क्षेत्र की मलिन बस्तियों में रहने वाली महिलाओं और बच्चों की देखभाल करने के साथ ही उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी विभाग की ओर से नियुक्त शहरी आशा बहु करेंगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पोषण, स्वच्छता एवं स्वच्छ पेयजल आदि सुविधाओं को ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक पहुंचाने के लिए ही आशाओं का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमपी सिंह ने बताया कि नगर पालिका की मलिन बस्तियों में रहने वाली महिलाओं और बच्चों की देखभाल करने के साथ बेहतर चिकित्सकीय सुविधा पहुंचाने के लिए शहरी आशा बहुओं का चयन किया जाएगा।