फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Chanda tops in art and craft competition

आर्ट और क्राफ्ट प्रतियोगिता में चंदा अव्वल

Sat, 04 Dec 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Chanda tops in art and craft competition
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चित्रकला परिषद की ओर से आर्ट एवं क्राफ्ट प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सविता भारद्वाज ने किया। इसमें 50 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए अपनी कृतियों को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

आर्ट और क्राफ्ट प्रतियोगिता में चंदा कुमारी प्रथम, अंजली वर्मा तथा अंकिता यादव ने संयुक्त रूप से द्वितीय एवं खुशबू सिंह व सत्य कुमारी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि नूर सबा एवं विशाखा चौहान ने निर्णायक मंडल की ओर से सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। चित्रकला प्रदर्शनी-प्रतियोगिता में शामिल चित्रों का डॉ. नेहा कुमारी एवं डॉ. शिखा सिंह ने मूल्यांकन किया गया। आयोजन चित्रकला परिषद के प्रभारी डॉ. उमाशंकर प्रसाद के निर्देशन में किया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में प्रदर्शित चित्रों की सराहना की। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सविता भारद्वाज ने विजेता सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ. शंभूशरण प्रसाद, डॉ. बीएन पांडेय, डॉ. विकास सिंह, डॉ. संतन कुमार राम, मीडिया प्रभारी डॉ. शिवकुमार, डॉ. विकास सिंह, डॉ. अमित, डॉ. अनिता कुमारी, डॉ. गजनफर अली आदि प्राध्यापक एवं कला प्रेमी छात्राएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed