फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Chakrod, drain, road problem should be resolved in seven days: DM

चकरोड, नाली, रोड की समस्या का सात दिनों में हो निस्तारण: डीएम

Wed, 15 Jun 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Chakrod, drain, road problem should be resolved in seven days: DM
चकरोड, नाली, रोड, मेढ, सीमांकन, पैमाइश आदि की शिकायतों को देखते हुए जिलाधिकारी एम पी सिंह ने बुधवार को लेखपाल और कानूनगो संग समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आप लोग वही करेंगे जो राजस्व परिषद में लिखा है। आप लोग आम लोगों के प्रति संवेदनशील बने, किसी का चेहरा देख कत्तई कार्य न करे, शिकायतों में सत्यता देखते हुए किसी भी शिकायत-पत्र का निस्तारण पूरी निष्पक्षता से करे। कहीं से भी किसी प्रकार की शिकायत आप लोगों के प्रति प्राप्त हुई तो कार्यवाही तय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई भी शिकायतकर्ता यदि बार-बार आता है तो उसकी सत्यता जानने की कोशिश करे, यदि उसका काम ही बार-बार गलत शिकायत करना है तो उसके विरुद्ध भी मुकदमा पंजीकृत करवाए। पैमाइश, जमीन संबंधित जो भी शिकायतें समाधान दिवस, थाना दिवस और जनता दर्शन में प्राप्त होती है तो उसका सात दिनों के भीतर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जाए। पैमाईश के दौरान आस-पास के काश्तकारों को बुलाकर उनकी उपस्थित में ही पैमाईश कराई जाए। उनके हस्ताक्षर भी लिए जाए। पैमाईश निर्धारित समयसीमा में ही करा लिया जाए। सीमांकन एवं पत्थरगड़ी के मामले जिसकी समय सीमा तीन माह या उपजिलाधिकारी के अन्तिम रिपोर्ट पर निस्तारण कर लिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने जनपद में आय, जाति, निवास, हैसियत प्रमाण पत्रों के लंबित मामलों के प्रति सख्त नाराजगी व्यक्त की। इसमें तहसील कासिमाबाद में निवास और जाति के 40, आय के 213 मामले पेंडिग होने पर फटकार लगाई तथा जल्द से जल्द निस्तारण करते हुए भविष्य मे समयसीमा के अंदर समस्त प्रार्थनापत्रों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने लेखपालो को खतौनी में खातेदारो के अंश निर्धारण, खतौनी पुनरीक्षण कार्य, आधार सीडिग तथा राजस्व ग्राम सार्वजनिक सम्पत्ति रजिस्टर तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होने स्वामित्व योजना की जानकारी देते हुए कहा कि यह भारत सरकार की महत्तपूर्ण योजना है जिसकी समीक्षा मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना के अन्तगर्त जिन-जिन ग्राम पंचायतों में ड्रोन सर्वे का कार्य शेष है उसे जल्द से जल्द पूरा करते हुए पूरी निष्पक्षता से कार्यवाही करने का निर्देश दिया। अविवादित वरासत जो दिनांक 20 मई से 20 जुलाई तक चल रहा है उसमे प्रत्येक ग्राम सभाओ में जाकर सत्यापन किया जाना है ऐसे में किसी भी व्यक्ति की अविवादित वरासत न छूटने पाये। जिलाधिकारी ने सार्वजनिक भूमि, खेल मैदान एवं तालाबों एवं अन्य वाटर बॉडीज, सरकारी जमीनो पर प्राईवेट स्कूल निर्माण, पर अवैध कब्जो को चिहिन्त करते हुए भू-माफियाओ से अतिक्रमण मुक्त कराने तथा हर ग्राम पंचायतो मे बने सी एच सी की जीयो टैगिंग कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने ब्लाक भांवरकोल में भदौरा, कनुवान मलिकपुरा, चांदपुर, लौवाडीह एंव महेनं।
विकास खंड करंडा में ग्राम नवदर, विकास कासिमाबाद में चक जैनब, कटयांलहंग, विकास खण्ड मरदह में गोविन्दपुर कीरत, विकास खण्ड मुहम्मदाबाद मे सवना, हरिबल्लभपुर, फकराबाद, भदेसर, विकास खंड सादात में गदाईपुर, शिकारपुर, शिशुवापार। विकास खंड सैदपुर में तेतारपुर, पटना। विकास खंड बिरनो में चौथी एंव जमानिया में कालनपुर में जमीन संबंधित विवादों को दो से तीन दिनों के भीतर निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
00
15 अगस्त को हर घर तिरंगा कार्यक्रम होगा, पंचायतों से दो-दो तालाब का प्रस्ताव मांगा
जिलाधिकारी ने अमृत सरोवर योजना के तहत सभी ग्राम पंचायतों में दो-दो तालाबों का प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित होगा ।जिसमें हर घर एवं अन्य स्थानों पर झंडारोहण किया जायेगा। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने आगामी बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पहले से कार्ययोजना तैयार कराने हेतु बैठक करने का निर्देश दिया।

उन्होंने नाविकों के बकाया भुगतान एवं नावों की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कराते हुए बाढ़ राहत केन्द्र स्थापित करने के लिए स्थानों का चिन्हांकन करने का निर्देेश दिया। बैठक में उन्होने सेवानिवृत्त के बाद बकाया क्लेम, मृतक आश्रित लाभ, अन्य भुगतान पर चर्चा की। जिसमें डीएलआरसी कलेक्ट्रेट के द्वारा भुगतान निर्धारित समयसीमा में न करने की शिकायत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वेतन रोकने का तथा प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed