{"_id":"570d3d944f1c1b0a0f4a6ad6","slug":"chaitra-chhath-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्घ्य देकर मांगी समृदि्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्घ्य देकर मांगी समृदि्ध
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Tue, 12 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
अर्घ्य देती महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व चैत्र छठ पारंपरिक ढंग से मंगलवार को मनाया गया। व्रती महिलाओं ने शाम को गंगा के किनारे अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और सुख समृद्धि की कामना की।
रिवाज के अनुसार दो दिन से व्रत रहने वाली महिलाओं ने तीसरे दिन मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। बुधवार की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाएं व्रत तोड़ेंगी। महापर्व को लेकर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। चैत्र छठ को छोटी छठ के रूप में माना जाता है।
गहमर समेत जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए काफी संख्या में व्रती महिलाएं पहंुची तथा पूजा अर्चन कर संतान की प्राप्ति , सुख और समृद्धि की कामना की। जमानिया संवाददाता के मुताबिक नगर के बलुआ घाट पर मंगलवार केा चैती डाला छठ की धूम रही।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं ने गंगा तट पर ईख गाड़ कर सूर्य देव का पूजन किया। छठ पर्व के तहत सोमवार को खरना, मंगलवार को अस्त होते सूर्य को अर्घ्र्य और बुधवार को उगते सूर्य को व्रतधारी और रिश्तेदार व मेहमान अर्घ्र्य देते हैं और प्रसाद ग्रहण कर व्रत का समापन गंगा घाट पर ही किया जाता है।
उसके बाद चावल, घीया की सब्जी, चने की दाल और रोटी का भोजन ग्रहण किया जाता है। तहसील प्रशासन व नगर पालिका की ओर से कोई व्यवस्था नहीं थी।