फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Certificates distributed to the beneficiaries of PM Awas

पीएम आवास के लाभार्थियों को बांटे प्रमाणपत्र

Mon, 30 Aug 2021 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Certificates distributed to the beneficiaries of PM Awas
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और जिलाधिकारी एमपी सिंह के द्वारा प्रधानमंत्री शहरी ? - फोटो : GHAZIPUR
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना( शहरी ) और पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया। जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और जिलाधिकारी एमपी सिंह ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र आवंटित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत जनपद में 7394 लाभार्थियों को प्रथम, 6642 लाभार्थियों को दूसरी और 1253 लाभार्थियों तीसरी किस्त की धनराशि आवंटित की जा चुकी है। पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत अब तक कुल 5103 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें करीब 4000 लाभार्थियों को विभिन्न बैंकों के माध्यम से ऋण वितरण किया जा चुका है। इस योजना में प्रत्येक लाभार्थी को 10 हजार रुपये का कर्ज दिया जाता है। आगे भी आने वाले आवेदकों को भी इस योजना का लाभ दिया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, अपर उपजिलाधिकारी प्रभारी पीओ डूडा मंशा राम वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बहादुरगंज: केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) एवं पीएम स्वनिधि योजना को लेकर सीएम की ओर से लाभार्थियों से किए जा रहे संवाद का सीधा प्रसारण स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय परिसर में लाभार्थियों को दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य मंत्री की ओर से 200853 लाभार्थियों के खाता में 1341.17 करोड़ रुपये ऑनलाइन भेजे गए हैं। यह देख लाभार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। लाभार्थियों का कहना था कि आवास योजना से हम गरीबों के सिर पर अब छत होगी। योजना तो पहले भी सरकार देती थी, लेकिन हम गरीबों को लाभ अब मिल रहा है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अवर अभियंता(डूडा) मयंक राय, लिपिक हरिप्रकाश, एकबाल खान, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed