फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   celebration in village

उपराज्यपाल बनते की पैतृक गांव में मना जश्न

Thu, 06 Aug 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
celebration in village
जम्मू-कश्मीर के नव नियुक्त उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के पैतृक गांव में उनके चाचा पूर्व प्रधानाचार? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जम्मू काश्मीर के उप राज्यपाल बनाए गए पूर्व रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के पैतृक गांव मोहनपुरा में बृहस्पतिवार को जश्न का माहौल रहा। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी भी की। सिन्हा के शिक्षक और गांव के लोगों ने कहा जम्मू कश्मीर जैसे कठिन राज्य के लिए उप राज्यपाल के लिए इनका चयन एकदम ठीक है।
विज्ञापन

मनोज सिन्हा को पढ़ाने वाले पूर्व प्रधानाचार्य रमाशंकर प्रधान बताते हैं कि पार्टी ने देश के ऐसे ज्वलंत मुद्दे को हल करने में उनकी भूमिका तय की है, जो गाजीपुर के लिए गौरव की बात है। इसी क्रम में उनके परिवार के सदस्य सुरेश सिन्हा का कहना है कि बड़े-बड़े धुरंधर राजनीतिज्ञों में से एक हैं मनोज, जो जम्मू काश्मीर की वर्तमान स्थिति को संभाल सकते हैं। यह कार्य चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन उनके लिए आसान है। पैतृक गांव में स्थित श्री नरसिंह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रवींद्रनाथ राय बताते हैं कि मनोज सिन्हा की पहचान उनकी ईमानदारी और धीर गंभीरता से है। यह बचपन से लेकर आज भी उनमें देखने को मिलती है। मनोज सिन्हा के करीबी रहे देवेश कुमार राय ने बताया कि मोहनपुरा गांव के साथ पूरे पूर्वांचल में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह हम लोगों को मिलने वाला बड़ा सम्मान है। जबकि गांव के शशिकांत बताते हैं कि आज तक छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान रखने वाले मनोज सिन्हा की उपलब्धि से पूरा इलाका खुशी मना रहा है। जम्मू काश्मीर में वह हर चुनौती का सामना करने में सफल साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed