फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CBI investigation demand for fake encounter

फर्जी एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग

Fri, 11 Oct 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
CBI investigation demand for fake encounter
बहरियाबाद चौक पर पुष्पेंद्र यादव के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के विरोध में कैंडिल मार्च निका? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। झांसी में पुष्पेंद्र यादव के हुए फेक एनकाउंटर के विरोध में समाजवादी पार्टी की ओर से गुरुवार की शाम कैंडिल मार्च निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सपाई सरजू पांडेय पार्क से महुआबाग तक मोमबत्ती जलाकर पहुंचे तथा गतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस एनकाउंटर को हत्या की संज्ञा देते हुए उन्होंने इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की। वरिष्ठ नेता डा. नन्हकू यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश हत्याओं का प्रदेश बन चुका है। प्रदेश में अपराध अपनी चरम सीमा पर है तथा प्रदेश सरकार अपराध पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में हर लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस कर्मी मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं। आम लोगों की हत्या हो रही है। किसी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। कार्यक्रम के संयोजक सपा नेता अभिनव सिंह ने कहा कि जब रक्षक ही भक्षक बन गए हैं तो प्रदेश की जनता का भला कैसे होगा। एक सप्ताह में प्रदेश में दर्जनों हत्याएं हुई है। घोसी में रेखा राय एवं उनके 14 वर्षीय पुत्र की हत्या की गई। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कबीर तिवारी की हत्या खुलेआम हो गई। प्रदेश में गुंडाराज कायम है। अपराधी निरंकुश हो गए हैं। अन्य वक्ताओं ने प्रदेश सरकार से पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने की मांग की। चेतावनी दिया कि अगर सरकार इस मामले पर कोई सख्त कदम नहीं उठाती है तो हम समाजवादी लोग विवश होकर प्रदेश स्तर पर बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर रामधारी यादव, गोपाल यादव, रामजस यादव, चंद्रिका, अनिल, विवेक सिंह, कन्हैया विश्वकर्मा, कन्हैया यादव, अरुण श्रीवास्तव, विजय, विक्रम, दीनबंधु यादव, प्रद्युम्न यादव, कबीर, प्रवीण, राहुल, विपिन, पिंटू, नवीन, आदित्य, चंद्रशेखर, राकेश, अमित, अभय सिंह, चंदेश्वर, द्वारिका, आदेश, संजय, रामविलास, धर्मेंद्र, उपेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed