फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cattle laden overturned near Nithuri Mor

निठुरी मोड़ के पास मवेशी लदी पलटी थी पिकअप

Sat, 04 Dec 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Cattle laden overturned near Nithuri Mor
खानपुर थाना क्षेत्र के निठुरी मोड़ के पास बीते तीन दिसंबर की भोर में पिकअप पलट गई थी। उसमें ठूसकर रखे गए आधा दर्जन गोवंशों की बरामदगी होने से पुलिस के होश ही उड़ गए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वाहन के चेचिस नंबर से उसके मालिक का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन

लोगों को यह भरोसा नहीं हो पा रहा है कि गो-तस्कर कितने लंबे समय से सब्जी के कैरेटों के पीछे छिपा कर गोवंशों की तस्करी कर रहे थे। जब सेना की तैयारी करने में सड़क पर दौड़ लगा रहे युवकों ने खेतों में पलटी हुई पिकअप देखी तो नजदीक जाकर गोवंशों के साथ तस्करों द्वारा बरती जा रही क्रूरता का नजारा देखा। सारे जानवरों के चारों पैर मुंह के साथ बांधे गए थे। इसके कारण दम घुटने से एक गोवंश की तो मौके पर ही मौत भी हो गई थी। वहीं लोगों का कहना है कि पुलिस की सतर्कता से पशु तस्करों ने काफी दिनों से रास्ता बदल दिया था। अब वे पशुओं को गंगा में नावों के सहारे सीमा पार करा रहे हैं। खानपुर थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि सीमा से लगे सभी रास्तों को बैरिकेड कर दिया गया है। सभी वाहनों की गहनता पूर्वक जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed