फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case registered against two hotel operators of the city

Ghazipur News: शहर के दो होटल संचालकों पर मुकदमा दर्ज

Tue, 10 Oct 2023 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Case registered against two hotel operators of the city
गाजीपुर। अवैध कारनामों के जरिए मालामाल हो रहे होटल संचालकों की अब खैर नहीं है। शहर कोतवाली पुलिस ने नगर क्षेत्र के दो होटलों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्रनेताओं ने दोनों होटलों पर देह व्यापार का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की थी। ऐसे में सीओ सिटी ने अब विवेचना भी शुरू कर दी है। इससे संचालकों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

छात्र नेता शशांक उपाध्याय, दीपक उपाध्याय, सिद्धांत सिंह करन और अभिषेक राय ने बीते 21 सितंबर को एसपी ओमवीर सिंह से मुलाकात कर आरोप लगाय था कि होटल संचालकों ने अनैतिक कार्य करने वाले के साथ मिलकर अवैध कमाई का साधन बना लिया है। इसका दुष्प्रभाव युवा वर्ग पर पड़ रहा है। इन होटलों की जांच कराकर लाइसेंस निरस्त करने के साथ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने पत्रक सीएम, अपर मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के पास भी भेजा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बीते 24 सितंबर को दोनों होटलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद विवेचना भी सीओ सिटी द्वारा शुरू कर दी गई, जिससे लगे आरोपों की जांच कर सख्त कार्रवाई की जा सके। इस संबंध में सीओ सिटी गौरव कुमार ने बताया कि छात्रा नेताओं की तहरीर पर होटल द सिटी रूम्स और होटल देव इंटरनेशनल के संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना चल रही है। आरोपों की जांच करके संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed