{"_id":"6349a8a0710a5b16eb16b459","slug":"case-filed-against-two-in-robbery-case-investigation-continues-ghazipur-news-vns679077196","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के मामले में दो पर मुकदमा दर्ज, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के मामले में दो पर मुकदमा दर्ज, पूछताछ जारी
विज्ञापन
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के नायकडीह बाजार में बृहस्पतिवार को दोपहर में ग्राहक सेवा केंद्र से करीब 2.27 लाख लूट के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही कुछ लोगों को उठाकर मामले में पूछताछ की जा रही है।
नसीरपुर गांव निवासी केंद्र संचालक कमलेश मौर्या का कहना है कि बाजार में ऐसी पहली घटना है। जिस जगह पर चोरी हुई है। वहां पतली सीढ़ी है। जहां से लूट को अंजाम देकर भागना आसान नहीं था। जिस तरीके से अपराधियों ने चार ग्राहकों को बंधक बनाकर प्रबंधक पर तमंचा तानकर 2.27 लाख लूटकर तमंचा लहराते हुए फरार हुए हैं वह चर्चा का विषय बना हुआ है।
वहीं, कमलेश मौर्य के ग्राहक सेवा केंद्र पर शुक्रवार को ताला लटका रहा। इस बीच, बाजार में पुलिसकर्मियों की चहल कदमी कई बार होने से अन्य लोगों की उत्सुकता बढ़ रही। प्रबंधक कमलेश मौर्या के तहरीर पर अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम लगातार मामले की छानबीन कर रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द पर्दाफाश होगा।